ये सीक्रेट पांच इंग्रीडिएंट्स एग करी को बनाएंगे बेहद टेस्टी

अगर आप घर पर एग करी बना रही हैं तो ऐसे में आप कुछ सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें। इससे एग करी का टेस्ट बहुत ही अच्छा आएगा।
Updated:- 2025-06-09, 08:43 IST
Secret egg curry ingredients

जब कुछ अच्छा लेकिन टेस्टी खाने का मन हो तो अक्सर लोग एग करी बनाना पसंद करते हैं। यह एक ऐसी डिश है, जिसे कभी भी बनाया जा सकता है। आप इसे गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। यह आपको टेस्ट के साथ-साथ फिलिंग होने का अहसास भी करवाती है। अमूमन लोग एग करी बनाते हैं, तो वह उतनी टेस्टी या थिक नहीं बनती है। हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता हो।

इस स्थिति में आप अगर कुछ मसालों का इस्तेमाल करती हैं तो इससे एग करी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और फिर हर कोई इसे खाते हुए उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएगा। जी हां, आपको शायद पता ना हो, लेकिन ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो आपकी एग करी के टेस्ट को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी एग करी को एकदम बाजार जैसा स्वाद देने में मदद कर सकते हैं-

साबुत मसालों का करें इस्तेमाल

Egg curry special ingredients

जब आप घर पर एग करी बना रही हैं तो ऐसे में साबुत मसालों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। जब आप शुरू में इन साबुत मसालों को तेल में डालती हैं तो इससे ग्रेवी का बेस बेहद ही खुशबूदार और टेस्टी बनता है। साबुत मसालों में आप गरम तेल में 1-2 तेजपत्ता, 1 बड़ी इलायची, 4 लौंग, 1 इंच दालचीनी और 1 छोटा चम्मच जीरा डालें। 

भूने हुए प्याज से बढ़ाएं पेस्ट

यह भी एग करी के टेस्ट को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। जब आप धीमी आंच पर प्याज को गोल्डन होने तक भूनते हैं तो इससे वे कैरेमेलाइज्ड हो जाते हैं और इससे ग्रेवी में एक थिकनेस और रिचनेस आती है। अगर आप चाहें तो इन्हें पकाते वक्त एक चुटकी नमक डालो। इससे प्याज़ जल्दी भूनेगा।

गरम मसाला और काली मिर्च को ना करें मिस

Delicious egg curry tips
 

जब आप एग करी बना रही हैं तो उसे बनाते समय गरम मसाला व काली मिर्च को बिल्कुल भी मिस ना करें। गरम मसाला को आखिरी में डालने से उसकी खुशबू बनी रहती है। वहीं, काली मिर्च तीखापन बढ़ाती है। इसलिए, हमेशा गैस बंद करने के बाद आधा चम्मच गरम मसाला और चुटकी भर काली मिर्च डालना बिल्कुल भी ना भूलें।

इसे भी पढ़ें- टमाटर के पकोड़े बनाने की आसान रेसिपी, पहली बार में खाकर आ जाएगा मजा

भुना बेसन या खसखस पेस्ट का करें इस्तेमाल

एग करी बनाते समय भुना बेसन या खसखस पेस्ट आपकी डिश के स्वाद को कई गुना बेहतर बना सकता है। दरअसल, इससे क्रीम डाले बिना ही ग्रेवी में मलाई जैसी रिचनेस आती है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन को भून सकते हैं या फिर भीगे खसखस को थोड़े से पानी में पीसकर टमाटर के पकने के बाद डालो।

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाना है बेहद डिलिशियस मशरूम टिक्का, तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

सरसों का तेल या घी का करें इस्तेमाल

How to make egg curry tasty

जब आप एग करी बना रही हैं तो उस दौरान सरसों का तेल या घी का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। जहां सरसों के तेल से देसी ढाबा टच आता है। वहीं, घी से एक रिचनेस और फ्लेवर मिलता है। आप सरसों तेल को धुआं उठने तक गर्म करें और फिर इसे थोड़ा ठंडा करके कुकिंग शुरू करें।

इसे भी पढ़ें- घर पर अचानक आ गए हैं मेहमान? झटपट बना लें चटपटी Chilli Bread, नोट करें रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।