Mahashivratri 2023: व्रत में बनाएं सामक चावल का हलवा और भोलेनाथ को करें प्रसन्न

महाशिवरात्रि का उपवास सभी शिव भक्तों के लिए ख़ास होता है। इस दिन सब भगवान् को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं और उनकी पसंद की चीजें अर्पित करते हैं। यही नहीं भक्तजन भोलेनाथ को उनकी पसंद का भोग भी चढ़ाते हैं और उनकी कृपा पाने का हर संभव प्रयास करते हैं।
अगर आप भी महाशिवरात्रि में व्रत करती हैं तो इस बार भगवान को नया भोग अर्पित करें और आसान रेसिपी से सामक चावल का हलवा तैयार करें।
सामक चावल हलवा की रेसिपी
सामक चावल हलवा रेसिपी Recipe Card
सामक चावल हलवा की रेसिपी
Ingredients
- सामक के चावल-1 कप
- चीनी-1/2 कप
- पानी- आवश्यकतानुसार
- हरी इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- आवश्यकतानुसार
- देसी घी- 1/2 कप (आवश्यकतानुसार )
Step
- Step 1:
सामक चावल को 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर उसका पानी अच्छी तरह से छान लें।
- Step 2:
एक पैन में मध्यम आंच पर सामक चावल को 10 -15 मिनट के लिए भूनें और भूनने के बाद उसमें घी डालें।
- Step 3:
इसमें स्वादानुसार इलायची पाउडर डालें और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- Step 4:
भुने हुए चावल में चीनी डालकर मिलाएं। जब चीनी मिक्स हो जाए तब इसमें गर्म पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
- Step 5:
मिश्रण को तब तक हिलाते रहें जब तक कि पानी सूखने न लगे और इसकी कंसिस्टेंसी हलवा जैसी न लगे।
- Step 6:
सामक चावल का हलवा तैयार है गैस बंद कर दें और भोलेनाथ को इसका भोग लगाएं।
- सामक चावल को 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 1 घंटे बाद उसका पानी छलनी में छानकर अलग कर लें और पानी अच्छी तरह से सुखा दें।
- एक पैन में मध्यम आंच पर सामक चावल (सामक चावल के फायदे) को 10 -15 मिनट के लिए सूखा भून लें। ध्यान रहे कि इसे बीच-बीच में चम्मच से चलते रहें जिससे से नीचे जलने न लगे।
- सामक चावल जब अच्छी तरह से भुन जाए तब इसमें घी डालें और अच्छी तरह से इसे भूनें। कम से कम 5 मिनट तक इसे घी डालने के बाद भूनें।
- इसमें स्वादानुसार इलायची पाउडर डालें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
- भुने हुए चावल में चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आप इसमें चीनी का बूरा भी डाल सकती हैं।
- जब चीनी मिक्स हो जाए तब इसमें गर्म पानी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण को तब तक हिलाते रहें जब तक कि पानी इसमें सूखने न लग जाए और इसकी कंसिस्टेंसी हलवा जैसी न लगे।
- सामक चावल का हलवा तैयार है गैस बंद कर दें और भोलेनाथ को इसका भोग लगाएं और खुद भी इसका स्वाद उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।