नारियल के लड्डू में गुलाब का दें फ्लेवर, जानें आसान रेसिपी

भारतीय लोग खाने के बाद मीठा खाना खूब पसंद करते हैं। कोई बर्फी पसंद करता है तो कोई गुलाब जामुन, पेड़ा, आइसक्रीम, रसगुल्ला आदि मिठाई खाना पसंद करता है। ऐसे में अगर आप भी मीठा में कुछ लजीज स्वीट्स बनाना चाहती हैं तो आपको गुलाब के फ्लेवर के साथ नारियल के लड्डू की रेसिपी घर पर ज़रूर बनाना चाहिए। इस लेख में हम आपको रोज़ कोकोनट लड्डू की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं।
कोकोनट रोज़ Recipe Card
लड्डू मीठा पसंद है तो इस बार घर पर बनाएं रोज़ कोकोनट लड्डू।
Ingredients
- सुखा नारियल-1 कप
- रोज सिरप-1/2 चम्मच
- घी-1/2 चम्मच
- मूंगफली भुनी हुई-1/2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क-1/2 कप
- गुलाब जल-1 चम्मच
- चीनी-2 चम्मच
- मेवा-1 चम्मच
Step
- Step 1:
कोकोनट रोज़ लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी को डालकर गर्म करें और उसमें मेवा को डालकर भून लें।
- Step 2:
इसके बाद कढ़ाही में सुखा नारियल को डालकर लगातार चलाते रहें।
- Step 3:
कुछ देर नारियल को भूनने के बाद कंडेंस्ड मिल्क के साथ रोज सिरप और गुलाब जल को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 4:
अब इसमें चीनी और मूंगफली को भी डालकर अच्छे से मिक्स लें और कुछ देर ठंडा होने दें।
- Step 5:
इसके बाद मिश्रण में से लेकर छोटे-छोटे लड्डू के आकार में बना लें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- गुलाब के फ्लेवर के साथ नारियल के लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी को डालकर गर्म करें और उसमें मेवा को डालकर कुछ देर भून लें। इसके बाद इसमें सुखा नारियल को भी डालकर अच्छे से भून लें।(पनीर पॉपकॉर्न)
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं मसूर दाल का पापड़, जानें आसान रेसिपी
- लगभग 10 मिनट भूनने के बाद कढ़ाही में कंडेंस्ड मिल्क के साथ रोज सिरप और गुलाब जल को भी डालकर कुछ देर अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें चीनी और मूंगफली पावडर को डालकर कुछ देर भून लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर ठंडा होने बाद मिश्रण में से लेकर छोटे-छोटे लाडू के आकार में बना लें। आप चाहें तो रोज लड्डू में ड्राई फ्रूट्स को भी मिक्स करके बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।