घर पर बनाएं मसूर दाल का पापड़, जानें आसान रेसिपी

भारतीय भोजन में अगर पापड़ और अचार शामिल न हो तो खाना अधूरा लगता है। खासकर, जब सामने दाल, चावल और आलू की भुजिया के साथ अचार और पापड़ न हो तो खाने का अधिक मन भी नहीं करता है। एक तरह से भारतीय व्यंजन में पापड़ साइड डिश के रूप में बेहद पसंद किया जाता है। भारतीय लोग पुलाव या खिचड़ी के साथ पापड़ को खाना खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर ही टेस्टी पापड़ बनाना चाहती हैं इस बार आप मसूर दाल का पापड़ ज़रूर ट्राई करें। एक बार स्वाद चखने के बाद आप बार-बार ट्राई करना चाहेंगे। आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।
मसूर दाल का पापड़ Recipe Card
टेस्टी पापड़ बनाना है तो इस बार मसूर दाल पापड़ करें ट्राई।
Ingredients
- मसूर दाल-2 कप
- नमक-स्वादनुसार
- हींग-1/2 चम्मच
- अजवाइन- 3 चम्मच
- जीरा-2 चम्मच
- तेल- 4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- उड़द दाल-1/2 कप
- बेसन-150 ग्राम
Step
- Step 1:
सबसे पहले मसूर मसूर दाल, उड़द दाल और बेसन को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स करके रख लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च, नमक, हींग आदि सामग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
अब इस मिश्रण में ज़रूत के हिसाब से गुनगुने पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
- Step 4:
अच्छे से गूथने और कूटने के लिए आप बेलन का भी उपयोग कर सकती हैं।
- Step 5:
अब आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लीजिए और धूप में सूखने के लिए रख दीजिए।
- Step 6:
अगले दिन एक कढ़ाही में तेल गर्म करके पापड़ को अच्छे से फ्राई कर लीजिए। आप चाहें तो पापड़ को सेक भी सकती हैं।
- Step 7:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- मसूर दाल का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मसूर दाल, उड़द दाल और बेसन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च, नमक, हींग आदि सामग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(बनाएं लहसुन का पराठा)
- इसके बाद इस मिश्रण में ज़रूरत के हिसाब से गुनगुने पानी को डालकर आटे को अच्छे से गूथ लीजिए और कुछ देर के लिए अलग रख दें। अच्छे से गूथने और कूटने के लिए आप बेलन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्नैक में बनाएं पनीर पॉपकॉर्न, जानें आसान रेसिपी
- अब आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लीजिए और धूप में सूखने के लिए रख दें। कम से कम एक दिन के लिए धूप में ज़रूर रखें।
- अगले दिन एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें और पापड़ को डालकर डीप फ्राई कर लें। आप चाहें तो तेल में फ्राई न करके पैन को गर्म करके रोस्ट भी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।