चावल और आलू से बनाएं 10 मिनट में कुरकुरे पकोड़े, शाम की बारिश में चाय के साथ लें स्वाद का मजा

मानसून लगभग आ ही गया है और बारिश की बौछार के साथ गरमा-गरम चाय की प्याली और पकौड़े मिल जाए तो क्या ही कहना। बारिश के मौसम को खास बनाने के लिए इस पकोड़े की रेसिपी को जरूर करें ट्राई। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-26, 11:31 IST
What are rice potatoes

बारिश के दिनों में गरमा-गरम अदरक वाली चाय का कप और कुरकुरे पकौड़े मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। भारत में गरमा गरम चाय और पकौड़े को बहुत अच्छा स्नैक्स माना गया है। तभी तो लोग झटपट प्याज के पकौड़े और चाय बनाकर बारिश के शाम का मजा लेते हैं। आज तक आप सभी ने बेसन और दाल समेत कई सारी चीजों से पकौड़ा बनाकर खाते हैं, आज के इस लेख में हम आपको मिनटों में गरमा गरम आलू और चावल से कुरकुरे पकोड़े बनाने की विधि बताएंगे। इस स्वादिष्ट स्नैक्स को आप 10-15 मिनट में तैयार कर सकते हैं। चलिए बिना देर किए इस रेसिपी के बारे में जानते हैं।

चावल और आलू के पकौड़े Recipe Card

चावल और आलू के पकौड़े की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 450
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • कच्चा चावल- 1 कप
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 3 से 4 हरी मिर्च
  • 3 से 4 लहसुन की कलियां
  • 250 ग्राम उबला आलू
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 टीस्पून चाट मसाला

Step

  1. Step 1:

    चावल और आलू पकोड़ा बनाने के लिए आलू को बारीक काट लें और चावल को एक-दो घंटे के लिए भिगो दें।

  2. Step 2:

    अब चावल को पीस लें और उसमें लहसुन, हरी मिर्च, करी पत्ता और पानी डालकर चिकना पीस लें।

  3. Step 3:

    अब आलू को भी ग्राइंडर में डालकर जीरा, नमक और चाट, मसाला डालकर पीस लें।

  4. Step 4:

    आलू और चावल के पेस्ट को मिक्स करें और ऊपर से धनिया पत्ती डालकर तेल गर्म करने के लिए रखें।

  5. Step 5:

    तेल में चम्मच या हाथों की मदद से पकौड़े का बैटर डालें और दोनों तरफ से सेक कर चटनी और चाय के साथ सर्व करें।

कैसे बनाएं चावल और आलू के पकोड़े

rice and potato pakora recipe

  • चावल और आलू से पकोड़े बनाने के लिए चावल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
  • चावल भीग जाए तो उसे एक मिक्सर जार में रखें और उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालकर चिकना पेस्ट बना लें।
  • आलू को भी आप मिक्सी में डालकर पीस लें ताकी पकौड़ा सॉफ्ट बने।
  • आलू का पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे चावल के पेस्ट के साथ मिलाएं और उसमें नमक, जीरा, हरी धनिया पत्ती और चाट मसाला डालकर सभी को मिलाएं।
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और तेल गर्म हो जाए तो हाथ या चम्मच की मदद से बैटर लें और तेल में पकौड़े का आकार देते हुए तलें।
  • दोनों तरफ को अच्छे से सेंकने के बाद गरमा गरम पकौड़े को चाय, चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: मिक्स दाल वड़ा है नाश्ते के लिए बेस्ट, बनाने के लिए देखें रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।