घर पर झटपट बनाएं अलसी के बीज की चटनी, जानें रेसिपीज

अगर आप टेस्ट के साथ-साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो इस बार घर पर ट्राई कर अलसी के बीज की चटनी। 
Updated:- 2022-06-22, 14:18 IST
flax seed chutney recipe

अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल बालों तक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्या आपको चटनी खाना पसंद है? अगर आप स्वाद और हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको अलसी के बीज की चटनी बनानी चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। क्या आप जानना चाहती हैं चटनी बनाने की रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

सिंपल तरीके से बनाएं अलसी के बीज की चटनी

chutney recipes in hindi ()
अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी चीज ऐड करना चाहते हैं, तो आप सिंपल तरीके से अलसी के बीज की चटनी बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • मुट्ठी भर इमली
  • 200 ग्राम अलसी के बीज
  • 8 लाल मिर्च
  • 3 चम्मच रिफाइंड तेल
  • 3 चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकता अनुसार पानी
  • 4 धनिया की पत्ती ( गार्निशिंग के लिए)

बनाने का तरीका

  • चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल डालें। अब जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें अलसी के बीज डालें।
  • इन्हें सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें। जब यह भून जाए तब इसे अलग रख दें। ताकि यह ठंडा हो जाए।
  • अब दोबारा पैन में एक चम्मच तेल डालें और फिर इसमें जीरा को भुन लें।
  • जब जीरा भुन जाए तब इमली को भी तेल में थोड़ा सा भुन लें। फिर गैस बंद कर दें।
  • अब मिक्सी में अलसी के बीज,इमली और जीरा डालकर इसे पीस लें।
  • इसका बारीक पाउडर बना लें। इब इसमें थोड़ा सा पानी, नमक और मिर्च डालें।
  • अब इसे दोबारा पीस लें। लीजिए तैयार है आपकी अलसी के बीज की चटनी।(पम्पकिन ओमबाल चटनी की रेसिपी)
  • इसे धनिया के पत्तियों से गार्निश करें।
  • इस चटनी को गर्मा-गर्म चावल के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें:धनिया की चटनी को आप भी इन अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं, जानें रेसिपी

लहसुन के साथ बनाएं चटनी

easy recipes chutney

जिस तरह लहसुन हर खाने का स्वाद बदल देता है, उसी तरह आप इसे मिलाकर चटनी भी बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 1/2 कप लहसुन की कलियां
  • 1/4 कप भुने हुए अलसी के बीज
  • 5 सूखी लाल मिर्च
  • 1/4 कप भुना हुआ जीरा
  • 1/2 नमक
  • नींबू का रस

इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है पुदीना की चटनी, जानें रेसिपी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले इमामदस्ता में लहसुन को कूट लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करके इसमें अलसी के बीज और फिर जीरा भुन लें।
  • अब मिक्सी में अलसी के बीज, सुखी लाल मिर्च, लहसुन और थोड़ा सा पानी डालकर, इसे अच्छे से पीस लें।(कच्चे आम और पुदीना चटनी की रेसिपी)
  • अब एक बाउल में इस पेस्ट को निकाल लें। ऊपर से जीरा और नींबू का रस डालें।
  • लीजिए तैयार है आपकी लहसुन और अलसी के बीज की चटनी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।