गर्मियों में ड्रिंक न केवल हमारे शरीर को हाइड्रेट रखती है। बल्कि ड्रिंक पीकर तरोताजा भी महसूस होता है। खासतौर पर नींबू से बनी ड्रिंक्स शरीर के लिए फायदमेंद मानी जाती है। लेकिन अगर आप ड्रिंक के नाम पर केवल नींबू पानी ही पीती हैं तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको स्वीट लाइम सरप्राइज की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। यह रेसिपी हमारे साथ शेफ कविराज खियालानी ने शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है?
बनाने का तरीका
- सबसे पहले स्वीट लाइम जूस, वाटरमेलन जूस,ऑरेंज जूस,ग्रेपफ्रूट जूस,नींबू का रस, क्रश्ड आइस को एक जगह पर रख लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि सभी ड्रिंक्स ठंडी होनी चाहिए। तभी ड्रिंक पीने में स्वादिष्ट लगेगी।
- अब एक ड्रिंक ग्लास को अच्छे से धो लें। इसके बाद उसमें थोड़ी सी बर्फ डालें।
- जब बर्फ पिघल जाए तब दोबारा इसमें क्रश्ड आइस डालें।
- अब सबसे पहले ग्लास में स्वीट लाइम जूस, वाटरमेलन जूस,ऑरेंज जूस, ग्रेपफ्रूट जूस और जिंजर जूलिएन डालें।
- अगर आपके पास ग्रेपफ्रूट जूस नहीं है तो कोई बात नहीं।
- अब ग्लास में शहद और फिर चुटकी भर सी सॉल्ट डालें।
- आखिर में इस ड्रिंक को कटी हुई हरी मिर्च, पुदीना के पत्ते, चेरी स्टिक, अनानास और असॉर्टेड नट्स से गार्निश करें। (गर्मियों के लिए हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक रेसिपीज)
- लीजिए तैयार है आपकी रिफ्रेशिंग स्वीट लाइम सरप्राइज ड्रिंक।
स्वीट लाइम सरप्राइज रेसिपी Recipe Card
नींबू से केवल नींबू पानी न बनाकर इसे एक नया ट्विट्स दें। इस बार बनाएं स्वीट लाइम सरप्राइज।
- Total Time :
- 20 min
- Preparation Time :
- 10 min
- Cooking Time :
- 10 min
- Servings :
- 1
- Cooking Level :
- Low
- Course:
- Others
- Calories:
- 200
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Hema Pant
सामग्री
- स्वीट लाइम जूस - 150 मिली
- वाटरमेलन जूस- 150 मिली
- ऑरेंज जूस- 100 मिली
- ग्रेपफ्रूट जूस- 100 मिली (अगर उपलब्ध हो)
- नींबू का रस- 15 मिली
- क्रश्ड आइस - आवश्यकता अनुसार
- चुटकी भर सी सॉल्ट
- जिंजर जूलिएन/ जूस- 1 छोटा चम्मच
- शहद- 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च-1
- गार्निशिंग के लिए- पुदीना/चेरी/ चेरी स्टिक और अनानास/असॉर्टेड नट्स कारमेलाइज्ड और पाउडर
विधि
- Step 1
- सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।
- Step 2
- अब एक ग्लास में थोड़ी सी बर्फ डाल लें।
- Step 3
- जब बर्फ पिघल जाए, इसके बाद दोबारा ग्लास में क्रश्ड आइस डालें।
- Step 4
- अब ग्लास में एक-एक करके सारी ड्रिंक्स डालें।
- Step 5
- फिर इसमें जिंजर जूलिएन, शहद और सी सॉल्ट डालें।
- Step 6
- अब ड्रिंक को पुदीना के पत्ते, चेरी, अनानास, कटी हुई हरी मिर्च और असॉर्टेड नट्स से गार्निश करें।
- Step 7
- लीजिए तैयार है आपकी स्वीट लाइम सरप्राइज ड्रिंक। ड्रिंक में स्ट्रॉ डालकर इसे सर्व करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।