Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:00 AM IST

इस वीकेंड कैबेज कटलेट बनाकर अपने बच्चों को दें सरप्राइज

आज हम आपको कैबेज कटलेट बनाना सिखाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है। 
Updated:- 2022-02-11, 18:15 IST
cabbage cutlets recipe

आपने पत्ता गोभी की सब्जी तो जरूर खाई होगी। लेकिन शायद ही कभी आपने पत्ता गोभी से बने कटलेट खाए होंगे। तो इस बार हम आपके लिए कैबेज कटलेट की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और यह रेसिपी आपके बच्चों को भी पसंद आएगी। आप कैबेज कटलेट को सॉस या हरी चटनी के साथ भी परोस सकती हैं। इससे कैबेज कटलटे का स्वाद दोगुना हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

बनाने का तरीका

  • कैबेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को कद्दूकस कर लें। इसके बाद कद्दूकस की हुई गोभी को अच्छे से धोकर छान लें और पत्ता गोभी का सारा पानी निकाल लें।
  • अब जब पत्ता गोभी का सारा पानी निकल जाए तब इसमें कटा हुआ हरा धनिया, प्याज और लहसुन डालें।
  • इसके बाद इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और फिर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमेंकॉर्नफ्लोर और सूजी डालें और फिर दोबारा से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

कैबेज कटलेट रेसिपी Recipe Card

आज हम आपको कैबेज कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Hema Pant

Ingredients

  • 2 कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
  • हरा धनिया ( कटा हुआ)
  • लहसुन (कटा हुआ)
  • 1 प्याज ( बारीक कटा हुआ)
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3/4 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच नमक
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लावर
  • 7 चम्मच सूजी

Step

  1. Step 1:

    कैबेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को कद्दूकस कर लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद कद्दूकस की हुई गोभी को अच्छे से धोकर छान लें।

  3. Step 3:

    अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया, प्याज और लहसुन डालें।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

  5. Step 5:

    अब इसमें कॉर्नफ्लोर और सूजी डालें और फिर दोबारा से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद इससे कटलेट बना लें। आप चाहें तो कटलेट को कोई भी शेप दे सकती हैं।

  7. Step 7:

    अब एक पैन में तेल गरम करें। इसके बाद इसमें कटलेट डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें।

  8. Step 8:

    लीजिए तैयार है आपका कैबेज कटलेट।

इसे भी पढ़ें: घर पर झटपट बनाएं स्पाइसी चिप्स चाट, जानें रेसिपी

  • इसके बाद इससे कटलेट बना लें। आप चाहें तो कटलेट को कोई भी शेप दे सकती हैं।
  • अब एक पैन लें और उसमें तेल डालें और गरम होने के लिए गैस पर रख दें। जब तेल गरम हो जाए इसके बाद इसमें कटलेट डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें।
  • लीजिए तैयार है आपका कैबेज कटलेट। इसे गरमा-गरम सॉस और चटनी के साथ परोसें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।