Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

कुमाऊं की प्रसिद्ध दाल भट्ट की चुड़कानी का उठाएं लुफ्त, जानें आसान रेसिपी

कुमाऊं क्षेत्र सिर्फ पहाड़ों के लिए नहीं बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज हम बनाएंगे पहाड़ की फेमस दाल।
Updated:- 2022-03-21, 12:00 IST
easy recipe bhatt ki churkani

काले भट्ट यानी सोयाबीन की दाल की खेती केवल उत्तराखंड में ही की जाती है। काले भट्ट की चुड़कानी कुमाऊं क्षेत्र के लोगों का प्रमुख व्यंजन है। पहाड़ के लोग अक्सर खास मौके पर इस दाल को बनाते हैं। भट्ट की चुड़कानी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पौष्टिक भी होती है। काले भट्ट में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस दाल के सेवन सेकोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। क्या आप भी जानना चाहेंगे भट्ट की चुड़कानी बनाने की रेसिपी? तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

भट्ट की चुड़कानी Recipe Card

चलिए जानते हैं कैसे बनाई जाती है कुमाऊं की प्रसिद्ध भट्ट की चुड़कानी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Brunch
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Hema Pant

Ingredients

  • तेल
  • नमक
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • आटा (1 मुठ्ठी)
  • जखिया
  • प्याज ( बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर ( बारीक कटा हुआ)
  • 300 ग्राम काले भट्ट

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले काले भट्ट को तेल में अच्छे से फ्राई कर लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद गरम तेल में जखिया, प्याज और टमाटर को भून लें।

  3. Step 3:

    फिर नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से दोबारा भून लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक मुठ्ठी आटा लें और उसमें 1-2 कप पानी डालें और उबाल आने तक चलाते रहें।

  5. Step 5:

    करीब 15-20 मिनट तक भट्ट के नरम होने और करी के गाढ़ा होने तक दाल को ढककर उबाल लें।

  6. Step 6:

    भट्ट की चुड़कानी का रंग गहरा काला होगा। लीजिए तैयार है आपका पहाड़ी दाल भट्ट की चुड़कानी।

  7. Step 7:

    भट्ठ की चुड़कानी को गरमागरम चावल के साथ परोसें। इसी तरह की अन्य रेसिपी जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

विधि

  • सबसे पहले काले भट्ट को बीन लें, क्योंकि इसमें पत्थर होते हैं।
  • आप चाहें तो रात भर काले भट्ट को पानी में भिगोकर रख सकती हैं। या फिर केवल फ्राई करके बना सकती हैं।
  • इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करने के लिए गैस पर रख दें।
  • जब तेल गरम हो जाए तो काले भट्ट को फ्राई कर लें।
  • जब यह पकने लगेंगे तो यह आवाज करेंगे, इसका मतलब है कि भट्ट को अब फ्राई करने की जरूरत नहीं है।
  • आप चाहें तो चखकर भी पता लगा सकते हैं कि भट्ट पके हैं या नहीं।
  • इसके बाद दोबारा तेल गरम करें और उसमें जखिया डालें। जब जखिया पक जाए तो इसमें प्याज डालें और थोड़ा सा फ्राई कर लें।
  • प्याज को फ्राई करने के बाद इसमें टमाटर डालें। फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर स्वाद अनुसार डालें। (क्रंची चटपटी भिंडी की रेसिपी)

इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं भरवां कैप्सिकम आमलेट, जानें आसान रेसिपी

  • इसके बाद एक पतीला लें और उसमें पानी और आटे को अच्छे से मिक्स कर लें। यह मिश्रण गाढ़ा होना चाहिए। अब आटे और पानी के इस मिश्रण को मसाले में डाल लें और कुछ देर तक चलाते रहें।
  • आखिर में इसमें फ्राई किए हुए काले भट्ट डाल लें।
  • इसे उबाल आने तक अच्छे से पकाएं। पकने के बाद भट्ट की चुड़कानी का रंग गहरा काला होगा। लीजिए तैयार है आपकी भट्ट की चुड़कानी।
  • भट्ट की चुड़कानी को गरमागरम चावल के साथ परोसें।

Image Credit: Google.Com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।