ब्रेकफास्ट में बनाएं भरवां कैप्सिकम आमलेट, जानें आसान रेसिपी

हम सभी ने आमलेट तो जरूर खाया होगा। लेकिन आज हम इसमें एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। आप आमलेट को शिमला मिर्च के साथ बना सकती हैं। शिमला मिर्च के साथ आमलेट देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस वीकेंड भरवां कैप्सिकम आमलेट बनाकर अपने बच्चों को सरप्राइज दें। इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है और यकीनन आमलेट का यह स्टाइल आपके बच्चों को जरूर पंसद आएगा। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं भरवां कैप्सिकम आमलेट।
भरवां कैप्सिकम आमलेट Recipe Card
आज हम आपको भरवां कैप्सिकमआमलेट बनाने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं।
Ingredients
- 2 अंडे
- 2 शिमला मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा कटा हुआ प्याज
- 1/2 टमाटर (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- चीज़
Step
- Step 1:
एक बाउल लें और उसमें दो अंडे फोड़ लें। दोनों अंडों को अच्छे से फेंट लें।
- Step 2:
फिर फेंटे हुए अंडे में कटे हुए प्याज और टमाटर में नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 3:
एक शिमला मिर्च लें और फिर उसे बीच में से काट लें। बीज निकाल कर शिमला मिर्च को अंदर से साफ कर लें।
- Step 4:
शिमला मिर्च में अंडे का मिश्रण डालें, उसके ऊपर थोड़ा सा चीज़ डालें और इसे ओवन में 15-20 मिनट तक पकने दें।
- Step 5:
लीजिए तैयार है आपका भरवां कैप्सिकम आमलेट। इसे सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें।
बनाने का तरीका
- भरवां कैप्सिकम आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले आपको प्याज, टमाटर, शिमला और अंडे की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद सबसे पहले प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को धोकर रख लें।
- फिर प्याज टमाटर को बारीक काट लेंं। इसके बाद एक बड़े बाउल में इन दोनों को मिक्स करके रख दें।
- इसके बाद शिमला मिर्च को दो हिस्से में काट लें। और इस बात का ध्यान रखें कि शिमला मिर्च में बीज नहीं रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: डिनर में बनाएं क्रंची चटपटी भिंडी, जानें बनाने का आसान तरीका
- कैपसिकम ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। इसके बाद उस बाउल में 2 अंडे फोड़ लें।
- अब अंडो में प्याज, टमाटर नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालकर अच्छे से फेंट लें।
Image Credit: Google.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।