ईद पर इस तरह से मेहमानों को बनाकर खिलाएं सेवई खीर

ईद मुबारक। हर कोई एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहा है। जब ईद का मौका हो और बात सेवई की ना हो तो यह कुछ हजम नहीं होता। अगर आप घर से दूर हैं और आपके घर सब ईद की मुबारकबाद देने आने वाले हैं तो उन्हें सेवई खीर बनाकर खिलाएं। इसे बनाना भी आसान है और ये काफी टेस्टी भी होती है।
इससे ईद का मजा भी दोगुना हो जाएगा। अगर आपको नहीं मालूम है कि ये मीठी और स्वादिष्ट सेवई खीर बनानी है तो ये आर्टिकल पढ़ें। इसे पढ़कर आप एक मिनट में सेवई खीर बनाना सीख जाएंगी और दूसरे मिनट में आपकी रेसिपी भी बन जाएगी।
आवश्यक सामग्री
- पतली वाली भूनी हुई सेवई एक पैकेट
- 2 चम्मच घी
- दूध फूल क्रीम
- चीनी एक कप
- ड्राई फ्रूट्स मिक्स 200 ग्राम
- छोटी इलायची 50 ग्राम
इसे जरूर पढ़ें:Eid Special: किमामी सेवईं खिलाकर इस साल ईद पर मेहमानों को दें मुबारकबाद
इसे जरूर पढ़ें:Eid Special: ईद पर हलीम और बिरयानी जैसी स्पेशल डिशेज को बनाने के आसान तरीके जानिए
इस तरह से बनाएं किमामी सेवाइयां
- सेवई खीर बनाने के लिए महीने धागे जैसी सेवई चाहिए।
- अगर सेवई पहले से भूनी है तो भी आप एक बार घी डालकर इसे जरूर भूनें।
- इससे सेवई का स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा।
- इसके बाद इसमें फुल क्रीम दूध मिला दें।
- हल्की आंच पर तकरीबन 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें।
- दूध जितना गाढ़ा होगा सेवई उतनी अच्छी बनेगी।
- हालांकि इसे पकने में 4 से 5 मिनट लगता है लेकिन जितना देर पकाएंगे, उसमें उतना ही स्वाद आएगा।
- अब इसमें चीनी मिला दें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। चीनी मिलाने के बाद ड्राई फ्रूट्स डालें और अंत में इसमें इलायची डाल दें।
आपकी सेवई खीर तैयार है इसे मेहमानों को सर्व करें और इस स्वादिष्ट रेसिपी का स्वाद उठाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।