Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

घर पर झटपट बनाएं हेल्दी सेवई उपमा, ये है पूरी विधि 

आज हम आपको घर पर सेवई से उपमा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो ना सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। 
Updated:- 2021-12-15, 10:22 IST
easy seviyan upma

ब्रेकफास्ट में सभी लोग लाइट और हेल्दी खाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग नमकीन चीजें खाते हैं, तो कुछ लोग स्वीट डेजर्ट खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसी चीज बनाएं, जिसे दिनों तरीकों से बनाया जा सकता है। जी हां, आज हम आपको सेवई उपमा की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं। आपको बता दें कि सेवई, सेमिया या सेवियां एक तरह का राइस नूडल है, जिसे नॉर्थ और साउथ इंडिया में खूब पसंद किया जाता है।

हेल्दी सेवई उपमा Recipe Card

आप घर पर आसानी से हेल्दी सेवई उपमा की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 85
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 2 कप- सेवई
  • 1 बड़ा चम्मच- तेल
  • 1 छोटा चम्‍मच- राई दाना
  • 1 बड़ा चम्‍मच- उड़द दाल
  • 2 बड़ा चम्मच- रोस्टेड मूंगफली
  • 1 छोटा चम्‍मच- हल्‍दी पाउडर
  • नमक- स्वादानुसार
  • 1- हरी मिर्च
  • 10-12- करी पत्ता
  • 1- प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़ा चम्मच-बींस
  • 2 बड़ा चम्‍मच- गाजर बारीक कटी हुई
  • 1- टमाटर बारीक कटा हुआ

Step

  1. Step 1:

    एक कढ़ाही में बिना कुछ डालें सेवई को भून लें। जब वह हल्‍के भूरे रंग की हो जाए, तो उसे प्‍लेट में निकाल लें।

  2. Step 2:

    अब एक कढ़ाही में तेल डालें। इसमें राई दाना अन्य समान डालें। जब यह चटकने लगे तो प्‍याज डालें और उसे हल्‍का भून लें।

  3. Step 3:

    अब इस मिश्रण में हल्‍दी और नमक डालें। फिर इसमें बारीक कटी गाजर और बींस डालें।

  4. Step 4:

    इसके बाद आपको 4-5 मिनट इन्‍हें पकाना है। फिर आप कढ़ाही में टमाटर, सेवई और पानी डालें और 5 मिनट तक पकाएं।

  5. Step 5:

    आपको सेवई उपमा तैयार है। इसके बाद आप इसे बाउल में सर्व कर सकती हैं।

अगर आप मीठी और नमकीन सेवई खा कर बोर हो गई हैं, तो आप सेवई से बना उपमा की ये आसान रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको सेवई से उपमा बनाना सिखाएंगे, जो खाने में टेस्टी भी है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप बहुत कम इंग्रीडिएंट्स और समय में सेवई उपमा तैयार कर सकती हैं और ब्रेकफास्‍ट या शाम के नाश्ते में परोस सकती हैं।

बनाने की विधि

  • एक कढ़ाही में बिना कुछ डालें सेवई को भून लें। जब वह हल्के भूरे रंग की हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल डालें। इसमें राई दाना, करी पत्ता उड़द दाल डालें। (उड़द दाल की क्रिस्पी पूरियों) जब यह चटकने लगे तो प्याज डालें और उसे हल्का भून लें।
  • अब इस मिश्रण में हल्‍दी और नमक डालें। फिर इसमें बारीक कटी गाजर और बींस डालें। इसके बाद आपको 4-5 मिनट इन्‍हें पकाना है।
  • फिर आप कढ़ाही में टमाटर, सेवई और थोड़ा सा पानी डालें और 5 मिनट के लिए ढक कर पकाएं।
  • आपको सेवई उपमा तैयार है। इसके बाद आप इसे बाउल में सर्व कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- झटपट कुछ बनाना हो तो ट्राई करें सेवई से बनी बिरयानी, जानें क्या है रेसिपी

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।