कलाकंद सिर्फ 250 ग्राम पनीर की मदद से 10 मिनट में तैयार करें, नोट करें रेसिपी

सावन के महीने के बाद रक्षाबंधन आता है। इस मौके पर घर में महिलाएं कुछ न कुछ टेस्टी या फिर मीठा बनाती रहती हैं। लेकिन रोज-रोज खीर या फिर लड्डू खाकर सब बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप स्वीट्स या फिर रक्षाबंधन के मौके पर कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रही हैं, तो आप पनीर की मदद से कलाकंद की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
जी हां, पनीर से बना कलाकंद स्वाद में न सिर्फ अच्छा होता है बल्कि ये सेहत के लिए फायदेमंद भी है। हालांकि, कलाकंद बनाना आसानी नहीं है लेकिन अगर आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आप घर पर एकदम परफेक्ट कलाकंद बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं घर पर पनीर का कलाकंद बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
पनीर कलाकंद Recipe Card
आप घर पर इन आसान स्टेप्स से पनीर का कलाकंद तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- पनीर- 250 ग्राम
- मिल्क पाउडर-1 कप
- इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
- चीनी- 1 कप
- देसी घी- 3 चम्मच
- नारियल- 1 कप
Step
- Step 1:
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- Step 2:
अब गैस पर एक पैन गर्म करें और फिर इसमें घी और पनीर डालकर भून लें।
- Step 3:
फिर इसमें आप मिल्क पाउडर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 4:
जब चीनी अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तो आप गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकाल लें।
- Step 5:
फिर इसे प्लेट में दबाकर कलाकंद की शेप में काट लें और ऊपर से नारियल डालकर 15 मिनट के लिए रख दें।
- Step 6:
बस आपकी कलाकंद की मिठाई तैयार है। आप इसे सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका

- कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब गैस पर एक पैन गर्म करें और फिर इसमें घी और पनीर डालकर भून लें। (3 चीजों से घर में बनाएं टेस्टी कलाकंद)
- फिर इसमें आप मिल्क पाउडर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- Rakshabandhan Special: घर पर बनाएं खस्ता गुड़ की नानखटाई, जानें आसान रेसिपी
- जब चीनी अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तो आप गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकाल लें। (लौकी का कलाकंद)
- फिर इसे प्लेट में दबाकर कलाकंद की शेप में काट लें और ऊपर से नारियल डालकर 15 मिनट के लिए रख दें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।