Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

Quick Recipe: रागी के आटे से 5‍ मिनट में टेस्‍टी और हेल्‍दी हलवा

आपने कई तरह के हलवे का स्‍वाद चखा होगा। आज हम आपको रागी के हलवे की रेसिपी बनाने का आसान तरीका आपको बताएंगे। 
Updated:- 2024-02-26, 11:25 IST
ragi atta halwa recipe pic

जब लंच और डिनर के बाद कुछ मीठा खाने का मन होता है, तब सब से आसान रेसिपी हलवे की ही लगती है। हम कई तरह के टेस्‍टी और हेल्‍दी हलवे का स्‍वाद चख चुके हैं, मगर आज हम आपको रागी के आटे का हलवा बनाना सिखाएंगे। यह हलवा न केवल खाने में स्‍वादिष्‍ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी यह बहुत ज्‍यादा अच्‍छा होता है। बेस्‍ट बात तो यह है कि रागी का हलवा आप मात्र 5 मिनट में ही बना लेंगी। यह हलवा घर के बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ बच्‍चों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। आज हम आपको इस हलवे की आसान रेसिपी बनाना बताएंगे। 

रागी का हलवा Recipe Card

रागी का हलवा बनाने के आसान स्‍टेप्‍स यहां पर जानें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 5 min
Prep Time: 2 min
Cook Time: 3 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1/2 कटोरी रागी का आटा 4 बड़ा चम्‍मच चीनी 1 छोटा चम्‍मच देसी घी 1/2 गिलास पानी 1 बड़ा चम्‍मच बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स

Step

  1. Step 1:

    रागी का आटा लें और कढ़ाही में 1 छोटा चम्‍मच देसी घी डालें। फिर इसमें रागी के आटे को थोड़ा सा भून लें। जब आटा हल्‍का सा भूरा हो जाए तब आप समझ जाएं कि आटा भुन गया है।

  2. Step 2:

    इसके बाद कढ़ाही में पानी डालें और फिर हलवे को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके साथ ही आप हलवे में चीनी डालें। चीनी पिसी हुई पाउडर जैसी होगी तो ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा।

  3. Step 3:

    इसके बाद जब हल्‍वा बनकर तैयार हो जाए, तब उसमें बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्‍ता आदि डालें और सर्व करें। यह रेसिपी आपको पसंद आई हो तो आप इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह की और भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

इसे जरूर पढ़ें- रागी का आटा लंबे समय तक स्टोर रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, यहां देखें प्रोसेस

ragi atta halwa

विधि 

  • सबसे पहले आप 2 बड़े चम्‍मच रागी का आटा लें और उसे 1 छोटा चम्‍मच देसी घी में भून लें। आपको मध्‍यम आंच पर आटे को हल्‍का भूरा होने तक भूनना होगा। आटा जब भुन जाएगा, तब उसमें से सोंधी-सोंधी महक उड़ेगी। 
  • अब आपको आटे में आधा गिलास पानी डालना है और जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए तब तक उसे चमचे से चलाते रहना है। इस बात का ध्‍यान रखें कि हल्‍वे में गलठियां न पड़ें। 
  • इसका एक आसान तरीका यह है कि आप जब रागी का आटा भून लें, तब उसे गैसे से उतारे और उसमें पानी डाल कर पतला घोल बना लें। फिर इसे आप गैस में चढ़ाकर पका लें। 
  • बेस्‍ट होगा कि आप शक्‍कर को पीस कर पाउडर बनाकर हलवे में डालें। ऐसा करने से शकर को हलवे में घोलना भी आसान होगा और हलवा तेजी से बन जाएगा। 
  • जब हलवा बन जाए तब आप उसमें कटे हुए बादाम, पिस्‍ता और काजू डालें और फिर गरम-गरम सर्व करें। 

इसे जरूर पढ़ें- एक नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं रागी, शेफ संजीव कपूर से जानें

इन बातों का रखें ध्‍यान 

  • रागी गरम होती है, ता आप बहुत ज्‍यादा मात्रा में इसका हलवा न खुद खाए न बच्‍चों को खाने के लिए दें। 
  • रागी खाने के बाद आपको काले रंग का मल हो सकता है , तो घबराने की आवश्‍यता नहीं है। 
  • रागी का हलवा खाने के बाद आपको अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।