20 मिनट में बनाएं बासी रोटियों से चटपटी चाट, खाते रह जाएंगे लोग

अधिकतर लोगों के घर में रात में रोटियां बच जाती हैं। जिसे दुबारा खाना कोई पसंद नही करता है। कई लोगों के घर में रोज का ही हो जाता है कि उनको डेली रोटी को फेंकना पड़ जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि आप इन बची हुई रोटियों का बहुत तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप बची हुई रोटियों से कई तरह की रेसिपीज का बना सकती है, तो आज हम आपको बताएंगे चटपटी चाट बनाने की रेसिपी जिसे आप बासी रोटियों की मदद से आसानी से बना सकती है। जिसे बड़ो के साथ-साथ बच्चे में बड़े चाव से खाएंगे।
बासी रोटी की चाट Recipe Card
बासी रोटी से चाट कैसे बनांए
Ingredients
- 4-5 बासी रोटियां
- 1 आलू उबला और मैश किया हुआ
- 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा कप काले चने (उबले हुए)
- 2 प्याज (बारिक कटा हुआ)
- 1 बड़ी कटोरी दही
- 2-हरी मिर्च
- 1 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारिक कटा हुआ)
- हरी चटनी और इमली की चटनी
- 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर (भुना हुआ)
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- सादा नमक
- तेल
- नमकीन
- अनार के दाने
Step
- Step 1:
सबसे पहले रोटियों को पतला-पतला काटकर रोल कर लें।
- Step 2:
इसके बाद इन्हें तेल में तल लें और फिर ठंडा कर लें।
- Step 3:
अब एक बाउल में सारे सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 4:
अब प्लेट में फ्राई रोटी के रोल को लें और इसमें मिश्रण को डालें।
- Step 5:
अब इसमें नमकीन, अनार के दाने और हरा धनिया को डालकर सर्व करें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप बासी रोटियों को पतली पतली स्ट्रिप्स में काट लें।
- अब इन्हें गोल -गोल रोल करके टूथ पिक की मदद से फसा दें।
- फिर कड़ाही में तेल गर्म को डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दें।
- अब इन टुकड़ो को अच्छी से तल लें।
- जब यह सुनहरे कलर के हो जाएं तब इन्हें एक बाउल में तेल से निकाल लें।
इसे जरूर पढ़ें : 30 मिनट में बनाएं बासी रोटी से ये केक, खाते रह जाएंगे लोग
- अब इन टुकड़ों को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक दूसरे बाउल में काले चने , उबले आलू प्याज, टमाटर, चांट मसाला, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और थोड़ी सी हरी चटनी को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब एक प्लेट में रोटी के फ्राई टुकड़ों को रखें, फिर उसके ऊपर ये मिश्रण, हरी चटनी और इमली चटनी, नमकीन, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अनार के दाने को डालें।
- आप इसमें अपने मन के हिसाब से भी मसालें को ड़ा़ल सकती हैं।
image credit freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।