Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:10 AM IST

बची हुई रोटियों से बनाएं रोटी कटलेट्स, 15 मिनट में बन जाएगा ये टेस्टी नाश्ता

घर में बची हुई रोटियों से अगर कुछ भी बनाना समझ नहीं आ रहा है तो आप ये रोटी कटलेट्स बना सकती हैं। 
Updated:- 2020-10-28, 12:45 IST
roti cutlets leftover recipes

अक्सर ऐसा होता है कि खाने की रोटियां बच जाती हैं। सुबह-शाम के खाने में अगर रोटियां बच गई हैं तो उन्हें हमेशा उनसे एक जैसा नाश्ता बनाने की कोशिश करना सही नहीं है। ऐसे में बची हुई रोटियों से क्यों न कोई ऐसा स्नैक बनाया जाए जो घर का हर सदस्य खाए। आज हम बात कर रहे हैं घर में बची हुई रोटियों से कटलेट बनाने की। कटलेट्स आमतौर पर वेज या नॉनवेज बनाए जाते हैं, लेकिन आप बहुत ही आसानी से घर में मौजूद सामान से कटलेट बनाए जा सकते हैं। 

रोटी कटलेट Recipe Card

इन कटलेट्स में भी हम बहुत सारी सब्जियां डाल सकते हैं। आपके फ्रिज में जो भी सब्जियां मौजूद हों वो सभी इसमें डालें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 4 रोटियां
  • 1/4 कप ग्रेट किया हुआ गाजर
  • 1/4 कप चॉप किया प्याज
  • 1/2 चम्मच क्रश किया हुआ अदरक
  • 1/2 चम्मच क्रश की हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
  • 2 चम्मच चॉप किया हुआ हरा धनिया
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 उबला और ग्रेट किया हुआ आलू
  • नमक स्वादानुसार
  • नींबू का रस या अमचूर (स्वादानुसार)

Step

  1. Step 1:

    4 रोटियों को ग्राइंडर में डालकर ब्रेड क्रम्स जैसी कंसिस्टेंसी चाहिए इसलिए इसे थोड़ा दरदरा पीसें। बासी रोटियां आसानी से पिस जाती हैं।

  2. Step 2:

    इसके बाद ग्राइंड की गई रोटियों में गाजर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लॉर आदि सारी सामग्री डालें। सबसे अंत में हमें आलू डालना है।

  3. Step 3:

    इस कटलेट में आलू डालने से इसकी बाइंडिंग अच्छी तरह से होगी, लेकिन ध्यान ये रखना है कि आलू बहुत ज्यादा न हो वर्ना स्वाद वैसा नहीं आएगा जैसा आना चाहिए।

  4. Step 4:

    अब हमें इसे कटलेट का शेप देना है। आप जिस भी शेप में चाहें उसकी पैटीज बना सकती हैं। बस इन्हें बनाते समय अपने हाथों में ऑयल लगा लें।

  5. Step 5:

    अब एक नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच तेल डालकर इन्हें सेकें। ध्यान ये रखें कि कटलेट मीडियम आंच पर बनाएं। इन्हें आपको बहुत हाई फ्लेम या लो फ्लेम में नहीं सेंकना है। मीडियम आंच पर सिंकने के कारण इनमें अच्छा सा क्रस्ट आएगा और अंदर से ये सॉफ्ट रहेंगे।

  6. Step 6:

    इन्हें दोनों तरफ से सेंकने के बाद किसी सर्विंग प्लेट में निकालें और गर्मा गर्म सर्व करें।

आज हम आपको एक आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें तेल भी बहुत ज्यादा नहीं लगेगा और ये हेल्दी भी होगी। तो चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।