Pudina Chutney Recipe: एक बार बना ली यह चटपटी चटनी, तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले; देखें बनाने का तरीका

5-Minute Quick Chutney: गर्मियों का मौसम हो और खाने की थाली में ठंडी-चटपटी पुदीने की चटनी न हो, तो खाने का मजा कुछ अधूरा सा लगता है। पुदीना न केवल अपनी बेहतरीन खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि यह पाचन के लिए भी रामबाण इलाज है। अक्सर हम रेस्टोरेंट में मिलने वाली उस गाढ़ी और तीखी हरी चटनी को याद करते हैं, जिसे समोसे, कचौड़ी या तंदूरी स्नैक्स के साथ परोसा जाता है। घर पर वैसी ही स्वादिष्ट चटनी बनाना बहुत आसान है, बस जरूरत है। यह चटनी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगी बल्कि भीषण गर्मी में आपके पेट को ठंडक भी पहुंचाएगी।
पुदीना और मूंग दाल की चटनी बनाने की रेसिपी Recipe Card
पुदीना और मूंग दाल की चटनी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- पुदीना की पत्तियां- 100 ग्राम
- हरा धनिया- 50 ग्राम
- करी पत्ती- 20-25 पत्तियां
- तेल- 2 चम्मच
- अदरक-2-3 टुकड़े
- हरी-मिर्च- 5-6
- कश्मीरी लाल मिर्च- 2-3
- लाल मिर्च-1
- सफेद मूंग दाल- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर पैन या कड़ाही रखें।
- Step 2:
अब इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- Step 3:
फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च और मूंग दाल डालकर थोड़ी देर तक भूनें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें इमली या खटाई डालें और 3-4 मिनट तक और भूनें।
- Step 5:
इसके बाद पैन में पुदीना की पत्तियां, धनिया और करी पत्तियों को डालकर भूनें।
- Step 6:
अब सभी चीजों को मिक्सी में भुनी हुई चीजें डालें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- Step 7:
चीजों को बारीक पीसने के बाद इसे निकालें।
- Step 8:
इसके लिए गैस पर पैन रखें फिर इस पर तेल डालकर गर्म करें।
- Step 9:
फिर इसमें मूंग दाल, करी पत्ता और लाल मिर्च डालकर भूनें।
- Step 10:
इसके बाद इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें।
अगर आप वही पुराने तरीके से बनी हुई चटनी खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी सीक्रेट और नई रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप न केवल खाने के साथ बल्कि बासी चावल के साथ भी बड़े चाव से खा सकती हैं।
पुदीना और मूंग दाल की चटनी कैसे बनाएं?

- इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर पैन या कड़ाही रखें।
- अब इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च और मूंग दाल डालकर थोड़ी देर तक भूनें।
- इसके बाद इसमें इमली या खटाई डालें और 3-4 मिनट तक और भूनें।
- गोल्डन ब्राउन होने के बाद सभी चीजों को प्लेट में निकालें।
- इसके बाद पैन में पुदीना की पत्तियां, धनिया और करी पत्तियों को डालकर भूनें।
- भूनने के बाद पत्तियों को प्लेट में निकालें।
- अब सभी चीजों को मिक्सी में भुनी हुई चीजें डालें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- चटनी पीसते समय बीच-बीच मिश्रण को चम्मच से चलाएं।
- चीजों को बारीक पीसने के बाद इसे निकालें।
- इसके बाद इस पर तड़का लगाएं।
- इसके लिए गैस पर पैन रखें फिर इस पर तेल डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें मूंग दाल, करी पत्ता और लाल मिर्च डालकर भूनें।
- फिर इसे रोटी या चावल के साथ खाएं।
इसे भी पढ़ें- Moong Dal Chutney: मूंगफली नारियल छोड़ें, इस बार बनाएं मूंग दाल की चटनी; आसान है रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।