बोरिंग आलू को दें नया ट्विस्ट बनाएं आलू चीज़ टिक्की

अगर आपको आलू खाना पसंद है। लेकिन आप इसकी सिंपल टिक्की बनाती हैं, तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। यह कहना गलत नहीं होगा कि चीज़ हर खाने के स्वाद को बदल देता है। इसलिए आजकल इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। साथ ही बड़े से लेकर बच्चों तक को चीज़ से बनी चीजें पसंद आती हैं। ऐसे में आप आलू चीज़ टिक्की बना सकती हैं। नाम सुनते ही मुंह में पानी आ रहा है न? तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
आलू चीज़ टिक्की रेसिपी Recipe Card
कम समय में कुछ अच्छा बनाना चाहती हैं तो आप आलू चीज़ टिक्की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप ग्रेटेड चीज़
- 3 बड़े आलू ( उबले और छिले हुए)
- 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 2 बड़े चम्मच साबूदाना ( भिगोया हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वाद अनुसार
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर धनिया पाउडर (वैकल्पिक)
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू को उबाल लें। फिर मैश करें।
- Step 2:
अब इसमें एक चौथाई कप ब्रेड क्रम्ब्स, साबूदाना, प्याज, नमक, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 3:
अब आलू को गोल शेप दें। इसके बाद बेलन से थोड़ा सा बेल लें।
- Step 4:
फिर इसके बीच चीज़ डालें। अब अपनी पसंद अनुसार टिक्की को कोई भी शेप दें।
- Step 5:
फिर आलू टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छे से कोट कर लें।
- Step 6:
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर गर्म तेल में टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- Step 7:
लीजिए तैयार है आपकी चीज़ आलू टिक्की। इसे एक पेपर पर निकाल कर रख दें। ताकि टिक्की का सारा तेल सूख जाए।
- Step 8:
हरी चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।
विधि
- सबसे पहले 3-4 बड़े आलू को उबालने रख दें। आप चाहें तो कुकर में सीटी लगाकर या भी नॉर्मल भी इन्हें पका सकती हैं।
- अब एक कटोरे में चीज़ को कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद आलू को छिलकर इसे अच्छे से मैश कर लें।
- फिर एक प्याज को बारीक काट लें।
- आलू चीज़ टिक्की के लिए आपको ब्रेड क्रम्ब्स चाहिए होंगे। यह आपको बाजार में भी मिल जाएगा। लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।
- इसके लिए आपको ब्रेड को बस मिक्सी में बारीक पीसना होगा और ब्रेड क्रम्ब्स तैयार।
- इसके बाद मैश आलू में ब्रेड क्रम्ब्स, साबूदाना, प्याज, नमक, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को मिलाएं।
इसे भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं साबूदाना की टिक्की, जानिए आसान रेसिपी
- फिर आलू को गोलाकार शेप दें। इसके बाद रोटी की तरह थोड़ा सा बेल लें।
- बेलने के बाद इसके बीच में कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें।
- अब आलू की टिक्की बनाकर इसे ब्रेड क्रम्ब्स से कोट कर लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें टिक्की को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।(मिनटों में बनाएं हेल्दी टिक्की)
- लीजिए तैयार है आपकी आलू चीज़टिक्की।
- इसे गरमा गरम अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।