घर पर मिनटों में बनाएं साबूदाना की टिक्की, जानिए आसान रेसिपी 

अगर आप साबूदाना की खिचड़ी खाकर बोर हो गई हैं, तो आप इसकी टिक्की बनाकर खा सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं आसान रेसिपी।
Updated:- 2022-04-05, 10:46 IST
sabudana tikki recipe in hindi

नवरात्री के दौरान सभी महिलाएं नौ दिनों तक व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। इसलिए सभी महिलाएं उपवास में नॉर्मल खाना खाने के बजाय फलाहार खाती और बनती हैं। ज्यादातर महिलाएं इन दौरान व्रत के आलू, फल और कुटू की पकौड़े खाती हैं। लेकिन साबूदाने से बने व्यंजन खूब खाए और बनाए जाते हैं। क्योंकि साबूदाना खाने में न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि यह हल्का भी होता है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है।

यकीनन साबूदाने की खिचड़ी नौ दिन के नवरात्रि के व्रत में खूब खाई जाती है। लेकिन इस बार आप साबूदाना से बनी स्वादिष्ट टिक्की की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें यकीनन यह आपके मुंह का स्वाद जरूर बदल देगी।

साबूदाना की टिक्की। Recipe Card

घर पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं साबूदाना की टिक्क।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 200 ग्राम- साबूदाना
  • 100 ग्राम- उबले हुए आलू
  • 5 से 6- हरी मिर्च
  • 6 टुकड़े-काजू
  • 1 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
  • चुटकी भर- आमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार- सेंधा
  • तलने के लिए-  तेल

Step

  1. Step 1:

    साबूदाना की स्वादिष्ट टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें।

  2. Step 2:

    दूसरी तरफ आलू को भी अच्छी तरह से धोकर उबाल लें और मैश कर लें।

  3. Step 3:

    अब एक बाउल में उबले हुए आलू, साबूदाना, सभी सामान और सेंधा नमक डाल दें।

  4. Step 4:

    अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे टिक्की के शेप में मिश्रण को बना लें। 

  5. Step 5:

    अब एक पैन में तेल गर्म करें और एक एक करके टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। 

  6. Step 6:

    अब इसे एक प्लेट में निकालें और इसे हरा धनिया, पुदीने की चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

बनाने का तरीका-

  • साबूदाना की स्वादिष्ट टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें।(मिनटों में बनाएं हेल्‍दी टिक्‍की)
  • दूसरी तरफ आलू को भी अच्छी तरह से धोकर उबाल लें और मैश कर लें।
  • अब एक बाउल में उबले हुए आलू, साबूदाना, कटी हुई हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और सेंधा नमक डाल दें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे टिक्की के शेप में मिश्रण को बना लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- मास्टरशेफ कविराज खियालानी की आसान रेसिपीज से मिनटों में बनाएं 4 तरह की टिक्की

  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और एक एक करके टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  • अब इसे एक प्लेट में निकालें और इसे हरा धनिया, पुदीने की चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Image credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।