क्या आपने कभी मूंगफली की सब्जी का स्वाद चखा है? जानें आसान रेसिपी

सुबह-सुबह नाश्ते में आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार ब्रेड पर पीनट बटर को लगाकर स्वाद चखा होगा। लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आपने कभी पीनट यानी मूंगफली की सब्जी का स्वाद चखा है तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
जी हां, मूंगफली की सब्जी का स्वाद चखने के बाद आप एक बार नहीं बल्कि सप्ताह में दो-तीन बार ज़रूर बनाना चाहेंगे। मूंगफली की सब्जी को आप किसी विशेष मौके पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने में न अधिक समय लगता है और न ही अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
मूंगफली की सब्जी Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी बनाएं मूंगफली की सब्जी।
Ingredients
- मूंगफली-1 कप
- नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- टमाटर प्यूरी-1/2 कप
- प्याज प्यूरी-1/2 कप
- हल्दी-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-2 चम्मच
- जीरा -1/2 चम्मच
- हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
- तेल-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूंगफली को एक पहले ही पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
अगले दिन पानी में से मूंगफली को छान लें और एक पैन में तेल गर्म करके अच्छे से भून लें।
- Step 3:
इधर एक कढ़ाही में तेल गर्म करके जीरा, प्याज और टमाटर प्यूरी को डालकर कुछ देर भून लें।
- Step 4:
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक इत्यादि सामग्री को डालकर 10 मिनट के लिए पका लें।
- Step 5:
10 मिनट ग्रेवी पकने के बाद भुनी हुई मूंगफली को डालकर अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 6:
5 मिनट मूंगफली की सब्जी के ऊपर धनिया पत्ता को डालकर गैस को बंद कर दें।
बनाने का तरीका
- मूंगफली की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 घंटे के लिए मूंगफली को पानी में भिगोकर रख दें। आप चाहें तो एक दिन पहले ही मूंगफली को पानी में भिगोकर रख सकते हैं।
- अगले दिन पानी में से मूंगफली को अच्छे से छान लें। इधर एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद मूंगफली को डालकर ब्राउन होने के तक अच्छे से भून लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें। तेज गर्म होने के बाद जीरा को डालकर कुछ देर भून लें। अब इसमें प्याज और टमाटर प्यूरी को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसे भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं अरहर दाल चिप्स, जानें रेसिपी
- इसके बाद इसमें नमक, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए अच्छे से पका लें। आप चाहें तो एक कप पानी भी डाल सकते हैं।(सोयाबीन से बनाएं ये 3 टेस्टी रेसिपीज)
- 10 मिनट बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली को डालकर 5-7 मिनट पकने के लिए छोड़ दें। 5-7 मिनट पकने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर गैस को बंद कर दें।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।