Sawan 2022: बिना लहसुन के सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें भुनी हुई मूंगफली की चटनी, जानें रेसिपी

Peanut Chutney Without Garlic: चटनी हर भारतीय खाने को जायकेदार और लजीज बनाने का काम करती है। इसलिए भारतीय थाली में कुछ हो या ना हो लेकिन चटनी जरूर होती है। क्योंकि यह एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ खाया जा सकता है। यह बेस्वाद खाने को भी चटपटा बना देती है। मजे की बात तो यह है कि जब घर में सब्जी कम पड़ जाती है, तो महिलाएं 5 से 10 मिनट में टेस्टी चटनी तैयार कर लेती हैं।
हालांकि, ज्यादातर चटनी में लहसुन डाला जाता है। लेकिन अगर आप सावन के महीने में लहसुन का सेवन नहीं करती हैं, तो आप बिना लहसुन के मूंगफली की चटनी तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए रेसिपी ऑफ द डे में जानते हैं।
बिना लहसुन के मूंगफली की चटनी Recipe Card
आप 10 मिनट में इस टिप्स की सहायता से मूंगफली की चटनी तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप- मूंगफली
- 5- हरी मिर्च
- चुटकी भर- जीरा
- 2 बड़े चम्मच- घी
- एक इंच- अदरक का टुकड़ा
- स्वादानुसार- सेंधा नमक
Step
- Step 1:
मूंगफली की चटनी बनाने के लिए मूंगफली को अच्छी तरह से साफ करके रख लें।
- Step 2:
अब एक पैन में 1 चम्मच घी डालें और इसमें हरी मिर्च डालकर भून लें।
- Step 3:
फिर गैस बंद कर दें और दूसरे पैन में 1 चम्मच घी डालें और फिर मूंगफली को भी अच्छी तरह से भून लें।
- Step 4:
फिर मूंगफली को एक बाउल में निकाल लें और इसमें जीरा डाल दें।
- Step 5:
अब इन चीजों को एक मिक्सर में डालें और सेंधा नमक, अदरक डालकर पीस लें।
- Step 6:
अब इसे एक बाउल में निकाल लें और सर्व करें।
बनाने का तरीका
- मूंगफली की चटनी बनाने के लिए मूंगफली को अच्छी तरह से साफ करके रख लें।
- अब एक पैन में 1 चम्मच घी डालें और इसमें हरी मिर्च डालकर भून लें। (मूंगफली चाट रेसिपी)
- फिर गैस बंद कर दें और दूसरे पैन में 1 चम्मच घी डालें और फिर मूंगफली को भी अच्छी तरह से भून लें।
- फिर मूंगफली को एक बाउल में निकाल लें और इसमें जीरा डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी
- अब इन चीजों को एक मिक्सर में डालें और सेंधा नमक, अदरक डालकर पीस लें।
- अब इसे एक बाउल में निकाल लें और सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।