Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

आडू़ के सीजन में घर पर बनाएं लस्सी, शेफ कुणाल कपूर से जानें विधि

यह आड़ू का सीजन है और लस्सी तो हर सीजन में अच्छी लगती है। आइए फिर आड़ू की लस्सी बनाने का तरीका जानें। शेफ कुणाल कपूर ने इस रेसिपी को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-10, 11:59 IST
how to make peach lassi recipe

गर्मी की तपिश से राहत देने के लिए लस्सी से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यह पेट को आराम पहुंचाने के साथ-साथ गर्मी को भी दूर करती है। समर सीजन शुरू होते ही दुकानों के बार लस्सी के स्टॉल भी लग जाते हैं। 

अब मौसम खैर बदल चुका है। मानसून में यूं तो ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए, लेकिन लस्सी एक्सेप्शन हो सकती है। इसी तरह इस मौसम में आड़ू मिलते हैं। मीठे आड़ू के फल को आप सुबह नाश्ते से पहले और स्नैक के रूप में खा सकते हैं, लेकिन पता है इससे एक और चीज बना सकते हैं। 

आड़ू की लस्सी Recipe Card

अगर आप लस्सी के शौकीन हैं, तो इस बार आड़ू की लस्सी बना लें

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • 6-7 पके हुए आड़ू
  • 2 कप सादी दही
  • आधा कप चीनी
  • आधा कप फ्रेश क्रीम
  • 1 कप ठंडा पानी
  • 2-3 बूंद वनीला एक्स्ट्रैक्ट
  • गार्निश के लिए बारीक कटे हुए बादाम

Step

  1. Step 1:

    आड़ू को धोकर उसे बीच से स्लिट कर लें और उनसे बीज हटा लें।

  2. Step 2:

    एक पैन को गर्म करें और उसमें चीनी डालकर गर्म करें। उसमें आड़ू डालकर उन्हें कैरेमलाइज्ड होने दें।

  3. Step 3:

    इसमें क्रीम डालकर उसे मिलाएं और फिर आंच को बंद करके आड़ू ठंडा होने दे।

  4. Step 4:

    एक ब्लेंडर में आड़ू, दही, वनीला एक्स्ट्रैक्ट और चिल्ड पानी डालकर ब्लेंड करें। सर्विंग गिलास में निकालकर बादाम से गार्निश करें और आनंद उठाएं।

आड़ू की मदद से आप लस्सी भी तैयार कर सकते हैं। जी हां, आड़ू को कैरेमलाइज्ड करके आप स्वादिष्ट लस्सी बना सकते हैं। यह रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस क्लासिक ड्रिंक का मजा आप भी लंच टाइम में ले सकते हैं। 

आड़ू की लस्सी बनाना भी बहुत ज्यादा आसान है और शेफ कुणाल कपूर ने जो तरीका बताया है, वो आपको बहुत पसंद आएगा। अगर आप भी लस्सी पीना पसंद करते हैं, तो आड़ू को कैरेमलाइज करके लस्सी बना सकते हैं। इस बेहतरीन ड्रिंक को कैसे तैयार करना है, आइए इस आर्टिकल में आपको बताएं।

इसे भी पढ़ें: घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

आड़ू की लस्सी बनाने का तरीका-

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

  • आड़ू को पहले अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। इसके बाद उन्हें बीच से स्लीट करें। हाथों का जोर लगाते हुए आड़ू को बीच से अलग कर लें।
  • बीज निकालकर आड़ू को लंबा-लंबा काटकर एक प्लेट में रखें। वहीं, एक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें चीनी डालें। 
  • चीनी के ऊपर कटे हुए आड़ू डालें और मीडियम हीट पर उन्हें कैरेमलाइज्ड होने दें। ध्यान रखें कि आंच को न ज्यादा करें और न ही बहुत कम। 
  • चीनी पिघलकर कैरेमलाइज्ड होने लगेगी और आड़ू को सुनहरा करें। यह प्रोसेस आड़ू को फ्लेवर देगा, जिससे लस्सी का स्वाद बढ़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में लस्सी बनाते समय ना करें ये गलतियां

  • जब आड़ू कैरेमलाइज्ड हो जाएं, तो पैन में क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं और आंच बंद करें। क्रीम को आड़ू और चीनी के साथ अच्छे से मिला लें और इसे एक प्लेट में अलग निकालकर ठंडा करें।
  • अब एक ब्लेंडर में ठंडे आड़ू डालें। इसमें दही, फ्रिज का चिल्ड पानी और वनीला एक्स्ट्रैक्ट डालकर अच्छी तरह पीस लें। ध्यान रखें कि आड़ू के छिलके भी पूरी तरह पिस जाने चाहिए। 
  • एक सर्विंग गिलास में लस्सी डालें और ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम से सजाकर सर्व करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।