पपीता एक हेल्दी फल है और इसका शेक गर्मी में स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना भी काफी आसाना होता है। इस शेक में फ्लेवेनॉइ़ड्स, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी, फाइबर और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं जिसके कारण ये कई सारी बीमारियों को भी आपसे दूर रखता है।
पपीते का शेक वे महिलाएं भी पी सकती हैं जो वजन बढ़ने के डर के कारण बनाना शेक नहीं पीती है। यह स्वादिष्ट होता है और केले की तरह ही एनर्जेटिक भी होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत तो बनाता ही है, साथ में ये स्किन को भी हेल्दी बनाता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे घर में पपीते का शेक बना सकते हैं।
Read More: एसी में बैठने के कारण बढ़ गया है गठिया का दर्द तो पिएं कच्चे पपीते का ड्रिंक
पपीते के शेक में कंडेंस्ड मिल्क होता है जो कि कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैँ। इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है जिसके कारण इसे रोजाना पीने से भी वजन नहीं बढ़ता है। इसी कारण पपीता शेक महिलाओं के लिए पीना काफी फायदेमंद माना जाता है और इसे पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो चोट लगने से होने वाली सूजन को कम करता है। तो इन सारे फायदों के लिए रोज पीपता शेक पिएं और खुद को हेल्दी रखेँ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।