सर्दियों में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पहाड़ी वड़ी, जानें बनाने का आसान तरीका

वड़ी एक ऐसी सब्जी है, जिसे कभी भी बनाकर खाया जा सकता है। भारतीय घरों में इसे इकट्ठा बनाकर स्टोर किया जाता है और जब हरी सब्जी खाने का मन नहीं होता है, तब घरों में ये स्वादिष्ट वड़ी की सब्जी बनाई जाती है। बहुत से लोगों को घर पर वड़ी बनने नहीं आती इसलिए वे बाजार से वड़ी खरीदकर लाते हैं। बाजार में मिलने वाले वड़ी में उतना स्वाद नहीं होता है, इसलिए घर पर ही इसे ज्यादातर लोग बनाकर स्टोर करते हैं। वड़ी तो कई तरह से बनाई जाती है, हर कोई इसे अलग अलग तरीके और सामग्री की मदद से बनाकर खाते हैं ऐसे में आज हम आपको पहाड़ी वड़ी की एक खास रेसिपी बताएंगे। पहाड़ी वड़ी खीरा, उड़द और कुछ मसालों से बनाया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे आप लंबे समय के लिए भी स्टोर करके रख सकते हैं।
पहाड़ी वड़ी बनाने के लिए सामग्री

- उड़द दाल
- पके हुए खीरा
- बड़ी इलायची
- लौंग
- काली मिर्च
- दालचीनी
- लाल मिर्च
- हल्दी
- नमक
- हींग
कैसे बनाएं पहाड़ी वड़ी
- पहाड़ी वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले रात में उड़द दाल को भिगोकर रखें।
- सुबह उड़द दाल को पानी से धोकर उसके छिलके अच्छे से निकाल लें और पानी को निथार लें।
- अब दाल को पीस लें, वड़ी का बैटर गाढ़ा रहता है इसलिए इसमें ज्यादा पानी नहीं डालना है।
- अब साबुत मसालों को पीस लें, आप सिल बट्टे या फिर मिक्सी किसी में भी बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, लाल मिर्च को डालकर कूट-पीस लें।
- अब इन मसालों को उड़द दाल में मिलाएं।
- अब एक बड़े पके हुए पहाड़ी खीरा को छीलकर ग्रेट कर लें और इसमें मौजूद पानी को कपड़े की मदद से निचोड़कर उड़द दाल के बैटर में रखें।
- अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च और हींग डालकर बैटर को अच्छे से मिक्स करके फेंट लें।
- इसे बनाने के लिए छत में सूती का कपड़ा बिछाएं और छोटी-छोटी वड़ियां बनाकर सुखाने के लिए रखें।
- वड़ी जब सुख जाए तो उसे कांच या चीनी की बरनी में स्टोर करके जब चाहे तब इसका मजा लें।
इसे भी पढ़ें : इस दुर्लभ फल के बारे में आप भी जानें, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद
पहाड़ी वड़ी बनाने के लिए टिप्स

- वड़ी के लिए पके हुए खीरे का उपयोग करना है, साथ ही खीरे के बीज अच्छे से निकालकर पानी भी निचोड़ लें।
- आप उड़द दाल पीसते वक्त ज्यादा पानी का उपयोग न करें, क्योंकि खीरा में भी एक्स्ट्रा पानी होता है, जो वड़ी के बैटर को पतला कर सकता है।
- खीरा नहीं है तो आप लौकी का उपयोग कर सकते हैं।
- वड़ी बनाते वक्त दिन की अच्छी धूप हो साथ ही रात में वड़ी को कपड़े से ढक दें ताकि सीत या ओस न पड़े।
- पहाड़ी वड़ी के लिए काली छिलके वाली दाल का ही उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें : बाजार से खरीदने के बजाए घर पर इस तरह से बनाएं टेस्टी बताशे और लाई, मां लक्ष्मी को लगाएं भोग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik, Shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।