महाशिवरात्रि पर शिव जी को चढ़ाएं ये स्वादिष्ट खीर, नोट करें आसान रेसिपी

महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। महाशिवरात्रि के पर्व में भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है। ऐसे में शिव जी को भोग लगाने के लिए यदि आप कोई खास रेसिपी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको खीर की एक बेहद यूनिक रेसिपी बताएंगे।
खीर खाना तो हम सभी को पसंद है, कोई भी व्रत हो या त्योहार घरों में खीर जरूर बनाई जाती है। भारतीय घरों में अलग-अलग रेसिपी और सामग्री से खीर बनाई जाती है। फिलहाल, सर्दी का मौसम चल रहा है और इन दिनों संतरा और गाजर अच्छे दामों में मिल जाएंगे। ऐसे में क्यों न गाजर और संतरे को मिलाकर कुछ खास बनाया जाए। चलिए बिना देर किए ओट्स और गाजर से बनने वाली इस खास रेसिपी को जान लें...
संतरे और गाजर की खीर Recipe Card
संतरे और गाजर की खीर
Ingredients
- 15 ग्राम ओट्स
- 50 ग्राम कसा हुआ गाजर
- 1 चम्मच ग्रेट किया हुआ संतरे का छिलका
- 1 चम्मच शहद या स्वादानुसार चीनी
- 300 मिली स्किम्ड दूध
- 1 हरी इलायची कुटी हुई
- एक बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
Step
- Step 1:
संतरा और गाजर से खीर बनाने के लिए एक पैन में ओट्स को डालकर रोस्ट करें।
- Step 2:
दूसरे बर्तन में दूध डालकर उबाल लें और जब उबाल आ जाए तो गाजर डालकर अच्छे से पका लें।
- Step 3:
गाजर जब पक जाए तो भुने हुए ओट्स को डालकर अच्छे से पका लें।
- Step 4:
अब खीर में ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, शहद या चीनी और संतरे के छिलके को ग्रेट कर मिक्स करें।
- Step 5:
10-15 मिनट तक खीर को अच्छे से धीमी आंच में पकाएं और खाने के लिए सर्व करें।
ओट्स और गाजर की खीर कैसे बनाएं
- एक पैन में ओट्स (ओट्स रेसिपी) डालकर अच्छे से रोस्ट करें। जब ओट्स सुनहरा भून जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।
- अब एक पैन में स्किम्ड मिल्क डालकर मध्यम आंच में उबाल लें।
- दूध में जब अच्छे से उबाल आ जाए तो कद्दूकस किए हुए गाजर डालें और धीमी आंच में पकने दें।
- 15-20 मिनट में गाजर अच्छे से पक जाए, तो भुने हुए ओट्स को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 10 मिनट तक और पकाते हुए खीर को गाढ़ा होने दें।
- खीर में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, शहद या चीनी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।
- खीर में संतरा का स्वाद एड करने के लिए, संतरे के छिलके को ग्रेटर में घीसकर खीर में मिलाएं।
- कुछ देर पकाएं और ढककर छोड़ दें, प्रसाद के लिए खीर तैयार है।
इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि में प्रसाद के लिए बनाएं ये तीन तरह की ठंडाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit, Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।