K- Obsessed: बर्थडे पर केक नहीं Nevertheless के ड्रामा से इंस्पायर्ड ये सूप बनाएं

कोरियन ड्रामाज में एक खास बात आपने भी नोटिस की होगी। जन्मदिन के खास मौके पर वहां सीवीड (Seawead Soup)बनाने का रिवाज है। ड्रामा 'नेवरदलेस'में यू-नाबी के जन्मदिन पर जे-जॉन यह सूप बनाने की बात करता है, लेकिन बना नहीं पाता है जिसके बाद यू-नाबी अपसेट हो जाती है। वहीं दिखाया गया है कि यू-नाबी के जन्मदिन पर उसका बेस्ट फ्रेंड उसके लिए यह सूप तैयार करता है और पेस्ट्री के पीस के साथ इसे सर्व करता है। इसे देखकर यू-नाबी बेहद खुश हो जाती है।
इसके अलावा भी 'इट्स ओके टू नॉट भी ओके' में कु-मुयॉन्ग अपनी सहेली के घर जाकर उसकी मां से यह सूप बनाने के लिए कहती है। कु-मुयॉन्ग का जन्मदिन होता है और वह बेहद दुखी होती है, इसलिए अपने जन्मदिन पर इस डिश को खाकर थोड़ा अच्छा महसूस करती है।
क्या आपको पता है कि बर्थडे सूप क्यों कहते हैं? दरअसल, कोरिया में इस सूप को उस महिला को पिलाया जाता है, जिसने बच्चा जन्मा हो। इस सूप में कई सारे न्ट्रीएंट्स होते हैं और यह रिकवरी के साथ ही ब्रेस्ट मिल्क प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है इसलिए इसे बर्थडे सूप का नाम दिया गया।
आप भी इस सूप चाहें तो घर पर बनाकर देख सकते हैं। इसे बनाना बहुत असान और इसे वेज और नॉन वेज दो तरीके से बनाया जा सकता है। चलिए आज हम इसकी दो अलग रेसिपीज जानें ताकि बर्थडे पर आप भी इसे ट्राई कर सकें।
कोरिया सीवीड सूप क्यों है खास?
ऐसा माना जाता है कि यह सूप समसिन हलमोनी के लिए सम्मान को दर्शाता है। समसिन एक देवी हैं जो गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं की मदद करती हैं। अपने जन्मदिन पर सूप का सेवन करने वाले लोग अपनी मां को जन्म देने के लिए उनका सम्मान करते हैं। इसे जन्मदिन पर नाश्ते के रूप में खाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Jinny's Kitchen के पोटैटो चीज कॉर्न डॉग्स हुए वर्ल्ड फेमस, आपने ट्राई किया क्या?
कोरियन स्टाइल वेज सीवीड सूप
सामग्री-
- 8 ग्राम ड्राइड सीवीड, छोटे टुकड़े में कटे हुए
- 1 कप वेजिटेबल स्टॉक
- 2 बड़े कप पानी
- 100 ग्राम टोफू
- 1 छोटा चम्मच तिल का तेल
- 1/8 छोटा चम्मच सफेद काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 1 गुच्छा स्प्रिंग अनियन, बारीक स्लाइस्ड
- 1/2 छोटा चम्मच तिल
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बर्तन में वेजिटेबल स्टॉक को डालकर गर्म करने के लिए रखें।
- इसमें सूखी सीवीड को डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
- 10 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और इसमें टोफू डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें सारी सीजनिंग डालकर मिलाकर 3-4 मिनट पकने दें।
- आपका सीवीड सूप तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालकर मजा लें।
चिकन सीवीड सूप रेसिपी
सामग्री-
- 1 पैकेज ड्राइड सीवीड
- 1 प्रीकुक्ड चिकन
- 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच सफेद काली मिर्च
- पानी जरूरत के अनुसार
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
इसे भी पढ़ें: 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू' के किम्बाप करें ट्राई, जानें जापानी सुशी रोल्स का कोरियन वर्जन बनाने का तरीका
बनाने का तरीका-
- पानी में सीवीड को भिगोकर 30 मिनट के लिए रखकर रख दें।
- इतनी देर में चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में छांटकर रख लें और इसे भी पॉट में डालकर छोड़ दें।
- अब चिकन वाले पॉट को गैस पर रखकर 30 मिनट तक पकाएं और इसमें सीवीड और बाकी सीजनिंग डालकर 5-10 मिनट के लिए पकाते रहें।
- तब सूप का पानी कम हो जाए तो गैस बंद करें। चिकन सीवीड सूप भी तैयार है, इसे तिल से गार्निश करके सर्व करें।
अब अपने बर्थडे पर एक बार आप भी इस सूप को बनाकर जरूर देखें। हमें उम्मीद है ये सूप आपको पसंद आएगा। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही कोरियन डिशेज के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।