Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

अजवाइन के स्वादिष्ट पराठे बनाने की विधि जानें

आलू, गोभी और पनीर के पराठे खा-खा कर थक गई हैं, तो आप एक बार घर में अजवाइन के पराठे बना कर देखें, इसे बनाने की आसान रेसिपी सीखें।  
Updated:- 2021-12-12, 09:26 IST
namak ajwain paratha recipe hindi

सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण सुबह-सुबह हाथ भी काम नहीं करते हैं, ऐसे में गरम-गरम नाश्ता बनाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए अधिकतर महिलाएं ऐसी रेसिपी की तलाश में होती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद हो और आसानी से कम समय में तैयार हो जाए।

ऐसे में पराठे बनाना सबसे आसान होता है। लेकिन सादे पराठे बना रही हैं तो उसके साथ आपको सब्जी भी बनानी पड़ेगी। अगर आप सब्जी भी नहीं बनाना चाहती हैं, तो आलू, गोभी, पनीर आदि के पराठे बना सकती हैं। लेकिन इससे भी आसान और टेस्टी पराठा रेसिपी तलाश रही हैं तो आप घर में अजवाइन के पराठे बना सकती हैं।

अजवाइन का पराठा Recipe Card

इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और घर पर बनाएं अजवाइन का पराठा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 1/2 कप आटा
  • 4 छोटे चम्‍मच अजवाइन
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई
  • स्‍वादानुसार नमक

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आटे को छान कर चोकर को अलग कर लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आपको आटे में अजवाइन, नमक, धनिया आदि मिक्‍स करनी है।

  3. Step 3:

    अब आप आटे को पानी या दही की मदद से गूंथ लें।

  4. Step 4:

    गूंथे हुए आटे के ऊपर से हरी मिर्च डालें और 10 मिनट के लिए उसे ढक कर रख दें।

  5. Step 5:

    इसके बाद आप पराठे बनाएं। आप पराठों को घी और तेल किसी से भी सेक सकती हैं।

  6. Step 6:

    गरम-गरम पराठों को चाय के साथ सर्व करें। इसी तरह और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

आपको बता दें कि अजवाइन के पराठे खाने में स्वादिष्ट होते हैं और बहुत ही सेहतमंद भी होते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर में कैसे अजवाइन के पराठे तैयार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर 3 तरीके से बनाया जा सकता है गोभी का पराठा, जानें तरीका

how to make namak ajwain paratha recipe

विधि

  • सबसे पहले गेहूं के आटे को छलनी की मदद से छान लें और चोकर को अलग कर लें।
  • अब आटे में अजवाइन और धनिया पत्ती डालें।
  • आटे में पानी डालकर उसे गूंथ लें। आप पानी के अलावा दही से भी आटे को गूंथ ( जानें आटा गूंथने के 4 सही तरीके )सकते हैं। इससे आटा अधिक सॉफ्ट गुंथता है।
  • आटे को गूंथने के बाद आप इसमें ऊपर से हरी मिर्च मिक्‍स करें। आटे को गूंथते वक्त कभी भी हरी मिर्च न डालें इससे आपके हाथों में जलन होने लग जाएगी।
  • इसके बाद आप गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  • फिर आप इससे पराठे बना सकती हैं। अगर आप आटा गूंथते वक्त उसमें नमक भी डालती हैं, तो चाय के साथ आप इसे खाली खा सकती हैं।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।