मुगलई डिश पसंद है तो इस बार घर पर बनाएं स्वादिष्ट मुगलई आलू

अगर आप कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो इस बार घर पर ट्राई करें मुगलई आलू की रेसिपी। इसे बनान बेहद ही आसान है। इसे आप किसी विशेष दिन भी बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता। अगर अपने परिवार को लंच और डिनर में कुछ टेस्टी और लजीज सर्व करना चाहती है तो मुगलई आलू से अच्छा कुछ नहीं। इसका स्वाद आपको बार-बार बनाने के लिए बोलेगा। इसमें इस्तेमाल होने वाले घरेलू मसाले इसे और भी खास बनाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का तरीका-
मुगलई आलू Recipe Card
इस आसान विधि से घर पर बनाएं लजीज मुगलई आलू
Ingredients
- आलू-5
- प्याज-1 कटे हुए
- टमाटर-1 कटे हुए
- अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च-1/2 चम्मच
- हल्दी-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- क्रीम-1 चम्मच
- धनिया-1/2 चम्मच
- दूध-1 कप
- तेल-1 चम्मच
- घी-1/2 चम्मच
- हरी मिर्च-2 कटी हुई
- काजू-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप दूध में काजू डालकर उसका पेस्ट तैयार कर के अलग रख लीजिए।
- Step 2:
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके आलू को सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर के निकाल लीजिए।
- Step 3:
अब इसी कढ़ाई में घी डालने के बाद उसमें प्याज,अदरक-लहसुन डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए।
- Step 4:
थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर, हल्दी, नमक,कश्मीरी मिर्च और गरम मसाला डालकर धीमी आंच पर पका लीजिए।
- Step 5:
5 से 6 मिनट बाद इसमें काजू और दूध वाला मिश्रण डालकर 4 से 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दीजिये।
- Step 6:
5 मिनट बाद इसमें क्रीम डालकर मिला लीजिए और गैस को बंद कर दीजिये।
- Step 7:
अब इसके ऊपर से धनिया पत्ता से गार्निश कर के सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।