त्योहारों में मेहमानों का मुंह मीठा करें मूंग से बनी इस मिठाई से, जानें रेसिपी

त्योहारों का सीजन चल रहा है, इस वक्त कई तरह के स्वादिष्ट मिठाई और पकवान बनाए जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट डेजर्ट या स्वीट की रेसिपी लेकर आए हैं। जो कि खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही बनाने में भी बेहद सरल है। सर्दियां लगभग आ ही गई और इस सीजन में घरों में कई तरह हलवा और पकवान बनाए जाएंगे। बता दें कि आप मूंग दाल से भी एक स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं। मूंग दाल से हलवा, बर्फी और पकोड़े के अलावा आप रस वड़ा बना सकते हैं। देखने में यह बिल्कुल रसगुल्ला की तरह लगेगा लेकिन यह रसगुल्ला से बेहद अलग एक स्वादिष्ट रसदार मिठाई है, जिसे भीगे हुए मूंग दाल के पेस्ट से बनाया जाता है। रस वड़ा की इतनी तारीफ के बाद चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।
मूंग दाल रस वड़ा रेसिपी Recipe Card
त्योहारों में बनाएं स्वादिष्ट मूंगदाल रसवड़ा
Ingredients
- 1/2 कप पीली मूंग दाल
- 4 केसर के रेशे
- 1 कप चीनी
- 100 ग्राम पनीर
- 2 हरी इलायची
- 1 कप कुकिंग ऑयल
Step
- Step 1:
भीगे हुए दाल को साफ पानी से धोकर उसमें पनीर डालकर चिकना और गाढ़ा पेस्ट बना लें और बैटर को 5-7 मिनट के लिए फेंट लें।
- Step 2:
एक पैन में चीनी, पानी, केसर और इलायची पाउडर डालकर गाढ़ी चाशनी बना लें।
- Step 3:
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें, तेल गर्म हो जाने पर बैटर से गोल गोल वड़ा बनाकर डाल दें।
- Step 4:
सभी वड़ा को अच्छे से सुनहरा होने तक सेंक लें और सुनहरा होने के बाद प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- Step 5:
सभी वड़ा को तैयार चाशनी में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में रस वड़ा को खाने के लिए परोंसे।
कैसे बनाएं रस वड़ा
- रस वड़ा बनाने के लिए इसकी मुख्य सामग्री मूंग दाल को 5-6 घंटे पहले भिगोकर रखें।
- जब दाल भिग जाए तो उसके छिलके को उतार लें या फिर साधारण पानी से 3-4 बार धो लें।
- अब मूंग दाल से पेस्ट बना लें इसके लिए दाल को मिक्सी में डालकर गाढ़ा और चिकना पेस्ट बना लें।
- अब दाल के पेस्ट में पनीर और 2-3 चम्मच पानी डालकर और अच्छे से पीस लें।
इसे भी पढ़ें: मूंग दाल को डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करने के लिए ट्राई करें यह 4 रेसिपीज
- पेस्ट बनाने के बाद एक चीनी और पानी को डालकर चाशनी तैयार कर लें।
- चाशनी जब बन जाए तो केसर और इलायची डालकर गाढ़ी होने तक पका लें।
- अब मूंग दाल के घोल को 5-7 मिनट तक सॉफ्ट होने के लिए फेंट लें, ताकी वड़ा फूला हुआ बने।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें, तेल गर्म हो जाए तो उसमें पेस्ट से गोल-गोल लोई बनाकर तेल में डालें।
- सभी लोई को अच्छे से सुनहरा होने तक सेंक लें और प्लेट में निकाल लें।
- वड़ा थोड़ा ठंडा हो जाए तो सभी को चाशनी में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- आधा घंटे बाद वड़ा में रस अच्छे से भीग जाएगा जिसे आप खाने के लिए परोस सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बेसन से नहीं अबकी बार सूजी से बनाएं स्वादिष्ट नमकीन, मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।