Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

इस बार चाय के साथ बनाएं मेथी पनीर का परांठा, जानिए आसान विधि

आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपको मेथी पनीर के पराठे बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप नाश्ते में आसानी से बना सकती हैं। 
Updated:- 2021-08-23, 10:44 IST
paneer paratha

पराठे का नाम सुनते ही आपके मन में कई तरह की वैरायटियां आ जाती हैं जैसे आलू के पराठे, बेसन के पराठे आदि लेकिन अगर आप बच्चों को पोषण भरा खाना खिलाना चाहती हैं या ब्रेकफास्ट को और टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो आप इस सब से हटकर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आप अपने बच्चों को आलू के पराठे की जगह पोषण तत्वों से भरपूर मेथी पनीर से बना पराठा खिला सकती हैं। मेथी और पनीर से बना ये पराठा बेहद लाजवाब व्यंजन है। यह पराठा न केवल हेल्दी होता है, बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। आप इसे दही या अचार के साथ परोस सकती हैं। केवल बच्चों को ही नहीं सभी को इस स्वादिष्ट पराठे का मज़ा जरूर लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है-

मेथी पनीर पराठा Recipe Card

मेथी पनीर पराठे की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आटा-200 ग्राम
  • हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
  • पनीर-1/2 कप
  • मेथी- 2 चम्मच
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • बटर-2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • तेल या घी- तलने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बर्तन में आटा छान लें और पराठे बनाने के लिए आटा गूंथ लें।

  2. Step 2:

    फिर मेथी के साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, पनीर आदि सारी सामग्री को मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।

  3. Step 3:

    अब पराठे बनाने के लिए आटे की रोटी बनाएं और उसमें मेथी का मिश्रण भर लें।

  4. Step 4:

    अब मीडियम आंच पर तवा गरम करें। तवे के गर्म होते ही थोड़ा-सा तेल डालकर तवा चिकना कर लें।

  5. Step 5:

    अब पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। बस आपके गर्मागर्म मेथी के पराठे तैयार हैं।

  6. Step 6:

    आप इसके चार पीस करके चाय, मीठी दही या चटनी के साथ इसे सर्व कर सकती हैं। इसी तरह की और भी आसान रेसिपीज़ पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप आटे में नमक डालकर आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें और लगभग 5 से 7 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब एक अलग बर्तन में पनीर, मेथी, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और काली मिर्च पाउडर आदि सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • पराठे में स्टफिंग भरने के लिए एक मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद आप गूंथे हुए आटे की दो पतली रोटी बना लें।
  • अब एक रोटी पर मिक्स किए हुए मिश्रण को डालकर ऊपर से दूसरी रोटी को डालकर चारों साइड के किनारे को अच्छी तरह से दबा लें।
  • अब एक पैन में बटर डालकर गरम करें और पराठे को अच्छी तरह से पका लें।
  • आपका मेथी पनीर पराठा बन कर तैयार है, अपनी पसंदीदा चटनी और सॉस, दही आदि के साथ इसे सर्व करें।

अन्य टिप्स

  • इसके अलावा आप मेथी पनीर के मिश्रण को आटे के साथ मिलाकर भी पराठे बना सकती हैं।
  • अगर आपको ताज़ी मेथी नहीं मिल रही है, तो आप सूखी मेथी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, मेथी की अधिक मात्रा इस्तेमाल नहीं करें। वरना आपका पराठा कड़वा भी हो सकता है।
  • साथ ही, मेथी के मिश्रण में दही का इस्तेमाल करें क्योंकि दही मेथी के पत्तों की कड़वाहट को दूर करता है।

Image Credit- (@Freepik and Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।