Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

सावन में चाहते हैं कुछ खास तो मेथी खिचड़ी की ये रेसिपी जरूर करें ट्राई

सावन के महीने में ज्यादातर लोग सात्विक और सादा भोजन करना पसंद करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक सात्विक और स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी शेयर करेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-18, 11:24 IST
Healthy Khichdi

खिचड़ी खाना सभी को पसंद है, ऐसे में यदि आप कुछ खास और हेल्दी खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए खिचड़ी की हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। खिचड़ी की तो कई सारी रेसिपी घरों में बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने मेथी दाने से तैयार स्वादिष्ट और सुगंधित खिचड़ी का स्वाद चखा है। यदि नहीं तो आज की ये रेसिपी तो बहुत सरल और स्वादिष्ट है, जिसे आप सावन में जरूर ट्राई करें। 

मेथी दाने की खिचड़ी विधि

Methi Khichdi

  • सबसे पहले मेथी दानों को भूनकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे मेथी की कड़वाहट कम हो जाएगी।
  • चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • एक बड़े कुकर में घी गरम करें।
  • उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें।
  • फिर हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भूनें।
  • अब भीगे हुए मेथी दाने डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद चावल और मूंग दाल डालकर 1-2 मिनट तक सभी को भूनें।
  • अब हल्दी पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • पानी डालकर मिश्रण को अच्छे से उबाल आने दें।
  • जब पानी उबलने लगे तो कुकर का ढक्कन बंद कर दें और मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
  • जब कुकर से भाप निकल जाए, तब ढक्कन खोलें और खिचड़ी को हल्के हाथ से फेंटते हुए मिक्स करें।
  • खिचड़ी को एक सर्विंग बाउल में निकालें।
  • ऊपर से कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर सजाएं।
  • आप मेथी दाने की खिचड़ी को दही, पापड़ या अचार के साथ परोस सकते हैं।

मेथी दाने की खिचड़ी Recipe Card

मेथी दाने की खिचड़ी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 25 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • चावल: 1 कप
  • मूंग दाल: 1/2 कप
  • मेथी दाना: 2 बड़े चम्मच
  • घी: 2 बड़े चम्मच
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • हींग: एक चुटकी
  • हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • पानी: 4 कप
  • धनिया पत्ता: सजाने के लिए (कटा हुआ)

Step

  1. Step 1:

    मेथी दानों को भूनकर 4-5 घंटे भिगो दें। साथ ही चावल और मूंग दाल को आधे घंटे भिगो दें।

  2. Step 2:

    कुकर में घी गरम करें, जीरा, हींग, हरी मिर्च, और अदरक तो भूनें, अब भीगे मेथी दाने डालकर 2-3 मिनट तक सभी को भूनें।

  3. Step 3:

    चावल और मूंग दाल डालकर 1-2 मिनट भूनें, अब हल्दी, नमक मिलाकर पानी डालें और उबालें।

  4. Step 4:

    2-3 सीटी तक सभी को पकाएं और भाप निकलने पर ढक्कन खोलकर खिचड़ी मिक्स करें।

  5. Step 5:

    खिचड़ी को सर्विंग बाउल में निकालकर धनिया पत्ते से सजाएं और दही, पापड़ या अचार के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें: बिना टमाटर के ऐसे बनाएं हैदराबादी खट्टी दाल, जानें रेसिपी 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: youtube, slurrp

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।