ब्रेकफास्ट में इस आसान रेसिपी से बनाएं मसाला स्प्राउट्स उपमा

ब्रेकफास्ट में हम अक्सर ऐसी ही चीजें खाना पसंद करते हैं जो स्वाद और सेहत से भरपूर हों। ऐसा ही एक व्यंजन है उपमा। सूजी से तैयार ये डिश वास्तव में खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छी होती है।
लेकिन अगर आप इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के बारे में सोच रही हैं तो हम आपको आज रेसिपी ऑफ द डे में मसाला स्प्राउट्स उपमा की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद आपकी साथ बच्चों को भी पसंद आएगा और सेहत के लिए फायदेमंद भी है।
मसाला स्प्राउट्स उपमा की रेसिपी Recipe Card
मसाला स्प्राउट्स उपमा रेसिपी
Ingredients
- सूजी या रवा - 1 कप
- कटा हुआ प्याज - 1/4 कप
- कटा हुआ अदरक - 1 छोटा चम्मच
- अंकुरित मूंग दाल - 1/2 कप
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- घी - 1 बड़ा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर-आवश्यकतानुसार
- साबुत लाल मिर्च - 2-3 नग
- धुली उड़द दाल-1 /2 चम्मच
- चना दाल-1 /2 चम्मच
- राई - 1 चम्मच
- पानी- 3 कप
Step
- Step 1:
सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 2:
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, उड़द दाल और चना दाल डालें और साबुत लाल मिर्च डालें।
- Step 3:
तेल में कटा हुआ प्याज, अदरक डालें और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से भूनकर उसमें स्प्राउट्स मिलाएं।
- Step 4:
2 मिनट तक पकने के बाद उसमें मसाले और नमक डालें। पानी डालकर उबालें और सूजी को धीरे-धीरे डालकर चलाते रहें।
- Step 5:
ऊपर से घी डालकर मिला लें। जब सूजी अच्छी तरह से गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें और ढककर 5 मिनट के लिए रख दें।
- Step 6:
गरमा गर्म उपमा तैयार है, चटनी के साथ इसका स्वाद उठाएं।
बनाने का तरीका
- मसाला स्प्राउट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और ठंडा होने के लिए एक प्लेट में अलग रख दें।
- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो उड़द दाल और चना दाल डालें और साबुत लाल मिर्च डालें।
- अब तेल में कटा हुआ प्याज और अदरक डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से भूनें और उसमें स्प्राउट्स डालें। इन्हें 2 मिनट तक पकाएं और नमक के साथ मसाले डालें।
- पानी डालकर एक उबाल लें। उबले हुए पानी में रवा को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि इसमें गांठ न बने।
- सूजी में ऊपर से घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब उपमा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और ढक्कन से ढक दें।
- 5 मिनट के लिए इसे से रख दें जिससे सूजी अच्छी तरह से फूल जाए।
- गरमा गर्म उपमा तैयार है इसे चटनी के साथ सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं मूंग दाल के स्प्राउट्स की सूखी सब्जी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।