इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं मूंग दाल के स्प्राउट्स की सूखी सब्जी

मूंग दाल के सेहत के लिए तो बहुत से फायदे हैं ही ये स्वाद से भरपूर भी होती है। खासतौर पर जब मूंग दाल के स्प्राउट्स की बात आती है तब ये और ज्यादा फायदेमंद होती है। यूं कहा जाए कि कई बीमारियों का रामबाण इलाज मूंग दाल के स्प्राउट्स में होता है। ये स्प्राउट्स न सिर्फ बड़ों बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर आपको इन स्प्राउट्स का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो आप इसकी टेस्टी सब्जी भी बना सकती हैं और अपने खाने का मज़ा उठा सकती हैं। आइए जानें ,मूंग दाल के स्प्राउट्स की आसान रेसिपी -
मूंग दाल स्प्राउट्स की सूखी सब्जी Recipe Card
मूंग दाल स्प्राउट्स की सूखी सब्जी की आसान रेसिपी
Ingredients
- अंकुरित मूंग-500 ग्राम
- उबले हुए आलू -2
- तेल-1 बडा चम्मच
- नींबू का रस-1 चम्मच
- अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च-स्वादानुसार
- स्वादानुसार- हल्दी
- धनिया पाउडर-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा-1 चम्मच
- हींग-1 चुटकी
- चाट मसाला-स्वादानुसार
- गरम मसाला- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
मूंग दाल को रात भर भिगोकर स्प्राउट तैयार करें। अगले दिन इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें।
- Step 2:
एक पैन में तेल डालकर गरम करें और गरम तेल में जीरा, हींग, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- Step 3:
इस पेस्ट में हल्दी, हरी धनिया और नमक डालकर मिक्स करें। अब मसालों में अंकुरित मूंग दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
उबले हुए आलू के छोटे टुकड़े काटें और इसे मूंग दाल स्प्राउट्स के साथ मिक्स करें। इसे 5 मिनट तक ढककर अच्छी तरह से धीमी आंच पर पकाएं।
- Step 5:
5 मिनट बाद सब्जी तैयार है, इसमें नींबू, चाट मसाला और गरम मसाला डालें और धनिया से गार्निश करके इसका स्वाद उठाएं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले मूंग दाल को रात भर भिगोकर स्प्राउट बनाएं। अगले दिन मूंग की दाल के स्प्राउट्स तैयार हो जाएं तो इन्हें पहले अच्छी तरह से धो लें।
- एक पैन में तेल डालकर गरम करें और तेल जब गरम हो जाए तब उसमें जीरा, हींग, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें। जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तब इस पेस्ट में हल्दी, हरी धनिया और नमक डालकर मिक्स करें।
- अब मसालों में अंकुरित मूंग दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और लगभग 2 मिनट इसे ढककर पकाएं। ध्यान रखें कि आपको इसे धीमी आंच पर ही पकाना है नहीं तो सब्जी जल सकती है।
- अब उबले हुए आलू के छोटे टुकड़े काट लें और इसे मूंग दाल स्प्राउट्स के साथ मिक्स करें। इसे फिर से 5 मिनट तक ढककर पकाएं और जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब इसमें ऊपर से नींबू, चाट मसाला और गरम मसाले डाल दें।
- मूंग दाल स्प्राउट्स की सूखी सब्जी तैयार है इसे हरी धनिया से गार्निश करें और इसका स्वाद रोटी या दाल चावल के साथ उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।