जब खाने में चाहिए कुछ अलग और टेस्टी... तो ट्राई करें दही वाली तोरई की ये मारवाड़ी सब्जी, नोट करें रेसिपी

Marwadi Style Turai ki sbji: गर्मियों के मौसम में खूब तोरई आती हैं। यह सब्जी कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। तोरई को हर जगह अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। कुछ लोग गिलकी, नेनुआ, तूरी तो कुछ झिंगगी भी बोलते हैं। अधिकतर लोग इस सब्जी को खाना पसंद नहीं करते हैं। बच्चों के साथ बड़ों को भी यह सब्जी अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में यदि हम किसी भी चीज को एक न्यू स्टाइल में बनाकर सर्व करेंगे तो इसे हर कोई पसंद करता है। इससे सब्जी को एक नया टेस्ट और टेक्स्चर मिलने के साथ खाने में उसका स्वाद भी बेहतरीन आता है।
मारवाड़ी स्टाइल दही वाली तोरई की सब्जी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें मारवाड़ी स्टाइल दही वाली तोरई की सब्जी
Ingredients
- तोरई- 500 ग्राम
- प्याज- 2 (बारीक कटे हुए)
- टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए)
- दही-250 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टेबलस्पून
- हल्दी पाउडर- 1 टेबलस्पून
- धनिया पाउडर- 1 टेबलस्पून
- गर्म मसाला-1 टेबलस्पून
- सब्जी मसाला- 1 टेबलस्पून
- हींग- 1 चुटकी
- जीरा- आधा टेबलस्पून
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
Step
- Step 1:
सबसे पहले तोरई छीलकर बड़े भाग में काटकर पानी से धो लें।
- Step 2:
अब एक बर्तन में दही लेकर उसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, गर्म मसाला पाउडर और नमक डालकर फेंट लें।
- Step 3:
इसके बाद उस दही में तोरई डालकर कुछ देर मेरिनेट होने के लिए छोड़ दें।
- Step 4:
अब एक कड़ाही गैस पर रखकर तेल डालकर उसमे जीरा, हींग और प्याज डालकर भून लें।
- Step 5:
फिर कटे हुए टमाटर डालकर पका लें।
- Step 6:
ऊपर से लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, सब्जी मसाला, गर्म मसाला और नमक डालकर पानी डालकर पकाएं।
- Step 7:
इसके बाद ग्रेवी में थोड़ा दही डालकर मिक्स करें।
- Step 8:
ऊपर से तोरई डालकर पानी डालें और ढककर पका लें।
- Step 9:
आपकी मारवाड़ी स्टाइल तोरई की दही वाली सब्जी बनकर तैयार है हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।
यदि आप भी एक ही तरह की तोरई वाली नॉर्मल सब्जी खाकर हो चुकी हैं, तो आज हम आपको तोरई की सब्जी को बनाने का इ डिफरेंट तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप इस गर्मी के बार बनाकर फैमिली और रिश्तेदारों सभी को एन्जॉय करा सकती हैं। आज हम आपको मारवाड़ी स्टाइल में दही वाली तोरई की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप के बार जरूर बनाकर देखने। आइए फटाफट से नोट कर लेते हैं इस सब्जी की रेसिपी।
मारवाड़ी स्टाइल में दही वाली तोरई की सब्जी बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले तोरई को छीलकर अच्छी तरह धो लेना है।
- अब आप इसको थोड़े बड़े पीस में काट लें।
- इसके बाद आपको एक कटोरी में दही लेना है और उसको अच्छी तरह फेंट लें।
- उसमें आप लाल मिर्च, हल्दी, गर्म मसाला डालकर मिक्स करें।
- दही के इस मिश्रण में तोरई को थोड़ी देर मेरिनेट होने के लिए छोड़ दें।
ये भी पढ़ें:अगर बच्चा तोरई नहीं खाता तो पार्टी वाला स्टफ्ड तोरई बनाकर दें
- दूसरी तरफ आपको गैस पर एक पैन रखकर उसमें तेल डालना है।
- गर्म हो जाने के बाद उसमें हींग, जीरा, हरी मिर्च और प्याज डालकर भून लेना है।
- प्याज भून जाने के बाद उसमे कटे हुए टमाटर डालने और पका लें।
- इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, सब्जी मसाला, नमक और गर्म मसाला पाउडर डालकर हल्का पानी डालें और पका लें।
- मसाले पक जाने के बाद ऊपर से ग्रेवी में दही डालकर मिक्स कर लेना है।
- अब मेरिनेट की हुई तोरई डालने और अच्छी तरह चलाएं।
- थोड़ा पानी डालकर सब्जी को ढककर पकने दें।
- तोरई पक जाने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें।
- आपकी मारवाड़ी स्टाइल दही वाली तोरई की सब्जी बनकर तैयार है। इसको गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें: Easy Recipe: नए तरीके से बनाएं भरवां तोरई की सब्जी, हर कोई करेगा तारीफ
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।