Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

आम की प्यूरी को जमाकर बनाएं Mango Sorbet, बच्चों की आएगा खूब पसंद

शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आम के सॉर्बै की रेसिपी शेयर की है। यह आइसक्रीम की तरह लगता है, लेकिन इसमें कैलोरी कम होती है और आइसक्रीम से ज्यादा होगा। आइए इसका रेसिपी आपको भी बताएं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-30, 12:12 IST
mango sorbet recipe by chef kunal kapur

गर्मियों में आइसक्रीम खाकर जो आनंद मिलता है, उसके क्या कहने! मगर क्या आपको पता है कि आइसक्रीम में कैलोरी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस फ्रूट से आप आइसक्रीम बना रहे होते हैं, उसकी शुगर के अलावा चीनी की भी आइसक्रीम में होती है। कई बार लोग इसमें प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर डालते हैं, लेकिन यह शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। 

क्या आपने सॉर्बै खाया है? यह आइसक्रीम की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें कैलोरी भी कम होती है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहली बार फ्रांस में बनाया गया था। हालांकि, कुछ लोग बताते हैं कि इसके रूट्स एशियन कल्चर में मिलते हैं। उसके बाद इसे कई देशों में अपनाया गया। सॉर्बै आज भारत में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है।

आम का सॉर्बै Recipe Card

आम से शेक या आइसक्रीम न बनाएं। इस बार शेफ कुणाल कपूर से आम का सॉर्बै रेसिपी सीख लें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 125 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 120 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • 3-4 आम
  • 1 बड़े चम्मच शहद या मेपल सिरप
  • 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • पार्चमेंट पेपर
  • पुदीना की पत्तियां गार्निश करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    आम का गूदा निकालकर उसकी प्यूरी बना लें। उसमें शहद और नींबू डालकर मिला लें।

  2. Step 2:

    आम के मिश्रण को टिन के डिब्बे में डालकर फैलाएं और फ्रीजर में सेट करने के लिए 2 घंटे तक रखें।

  3. Step 3:

    2 घंटे बाद इसे निकालकर सर्विंग गिलास में निकालें और पुदीना की पत्ती से सजाकर सर्व करें।

यह एक तरह का फ्रोजन डेजर्ट होता है जिसे फ्रूट या फ्रूट जूस, वाइन और अन्य चीजों से तैयार किया जाता था। पहले यह काफी महंगे हुआ करते थे, लेकिन आज सॉर्बै को किफायती बनाया जाता है। इतना ही नहीं, आप इन्हें अपने पसंदीदा फलों स घर पर भी बना सकते हैं। 

जाने-माने शेफ कुणाल कपूर ने इसे बनाने का आसान तरीका अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वह अक्सर नई और यूनिक रेसिपीज शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने आम के सॉर्बै की रेसिपी शेयर की है। मार्केट में आम भी आ चुके हैं और गर्मियों में आम को डेजर्ट की तरह खाना किसे पसंद नहीं आएगा? चलिए आप भी यह रेसिपी इस बार जरूर बनाकर देखें। 

इसे भी पढ़ें: घर की बनी आम माहणी की आ रही है याद? इन टिप्स की मदद से आप भी बनाएं ये चटपटी रेसिपी

मैंगो सॉर्बै बनाने का तरीका-

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

  • आम को धोकर पहले फ्रिज में कुछ देर के लिए ठंडा करने के लिए रख दें। इससे उसके छिलके को निकालना आसान हो जाएगा। 
  • इसके बाद, छिलका निकालकर आम का गूदा निकाल लें। गुठली से भी गूदा निकाल लें।
  • गूदे को ब्लेंडर में डालकर उसे स्मूथ पेस्ट में ग्राइंड करें। इस तैयार आम की प्यूरी में मेपल सिरप या फिर शहद डालें। 
  • नींबू की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से प्यूरी को मिला लें। एक टिन के बॉक्स या ट्रे में पार्चमेंट पेपर रखें। 
  • आम की प्यूरी को इस टिन के डिब्बे में डालकर अच्छी तरह से फैलाएं और फ्रीजर में कम से कम 2 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें। 

इसे भी पढ़ें: अब घर पर बनाएं टेस्टी कोकोनट मैंगो आइसक्रीम, स्वाद ऐसा दोबारा लिए बिन रहा न जाए

  • 2 घंटे बाद इसे फ्रिज से निकालें। सॉर्बे के लिए बाउल या सर्विंग गिलास निकालें। सेट हुआ आम का सॉर्बै स्कूप करें और गिलास में निकालें। 
  • ऊपर से पुदीना की पत्ती से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। बच्चे हो या फिर बड़े, सभी को यह आइसक्रीम बहुत पसंद आएगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।