अब घर पर बनाएं टेस्टी कोकोनट मैंगो आइसक्रीम, स्वाद ऐसा दोबारा लिए बिन रहा न जाए

गर्मी के सीजन में लोग आम और आइसक्रीम न खाएं, ऐसा हो नहीं सकता। आम और नारियल खाना तो हर किसी को पसंद होता है। लोग घरों में आम और आइसक्रीम से तमाम तरह की रेसिपी बनाकर खाते हैं, ऐसे में आज हम आपके साथ आम और नारियल से बनी एक स्वादिष्ट आइसक्रीम की रेसिपी शेयर करेंगे।
बनाने में जितनी सरल ये रेसिपी है उतनी ही टेस्टी यह आइसक्रीम खाने में लगती है। आइसक्रीम की इस रेसिपी को आप कुछ ही सामग्री के साथ बना सकते हैं, ऐसे में चलिए बिना देर किए इस आइसक्रीम की आसान रेसिपी को देखते हैं और झटपट इसे बनाने की विधि को जान लेते हैं।
मैंगो कोकोनट आइसक्रीम रेसिपी Recipe Card
मैंगो कोकोनट आइसक्रीम रेसिपी
Ingredients
- 500 मिली नारियल का दूध
- 2 कप क्यूब्स में कटा हुआ फ्रोजन आम
- 1 चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट
- 1/2 कप मेपल सिरप
- एक कटोरी फ्रेश कोकोनट मलाई
Step
- Step 1:
कोकोनट मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए एक ब्लेंडर में कोकोनट मिल्क, वेनिला एक्सट्रेक्ट और मेपल सिरप को डालकर मिक्स करें।
- Step 2:
अब फ्रोजन आम डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए स्मूथ ब्लेंड करें।
- Step 3:
सभी अच्छे से ब्लेंड हो जाए तो एयरटाइट कंटेनर में बैटर को डालें और छोटे छोटे मैंगो क्यूब्स भी डालें।
- Step 4:
सभी को मिक्स कर ढक्कन बंद करें और 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में स्टोर करें।
- Step 5:
आइसक्रीम जम जाए तो इसे एक बार और ब्लेंड करें और फिर से फ्रीजर में जमने के लिए छोड़ दें। आइसक्रीम जम जाए तो खाने के लिए सर्व करें।
टेस्टी कोकोनट मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि
- सबसे पहले एक ब्लेंडर में फूल फैट कोकोनट मिल्क और वेनिला एक्सट्रेक्ट डालें।
- अब कोकोनट मिल्क में मेपल सिरप, जमे हुए आम के टुकड़े डालकर मिक्स करें, साथ ही आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार मेपल सिरप की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
- सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से तब तक ब्लेंड करें, जब तक सभी चीजें अच्छे से ब्लेंड न हो जाए।
- मिश्रण को ब्लेंड करने के बाद एक कंटेनर में डालें और ऊपर से एयरटाइट ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें।
- आइसक्रीम जब जम जाए तो आप उसे एक बार फिर ब्लेंड करें और उसमें फ्रेश नारियल की मलाई को बारीक कद्दूकस करके मिक्स करें।
- एक बार फिर इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीजर में स्टोर करें।
- 5-6 घंटे में जब आइसक्रीम दोबारा जम जाए तो उसे निकालकर आम के टुकड़े और पुदीना के पत्तों से गार्निश कर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: एयरटाइट कंटेनर और एल्युमिनियम फॉयल की मदद से बनाएं मार्केट स्टाइल कोकोनट कुल्फी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।