चटनी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। इसको हर तरह की डिश के साथ परोसा जाता है। चटनी हर तरह के भोजन का स्वाद दोगुना कर देती है। कुछ लोगों के घर में तो बिना चटनी के खाना अधूरा माना जाता है। अमूमन लोग खिचड़ी, आलू पराठे, पकौड़े, समोसे और सैंडविच के साथ चटनी खाना पसंद करते हैं। चटनी कई वेराइटी में बनाई जाती हैं, लेकिन अधिकतर घरों में हरी चटनी को ज्यादा पसंद किया जाता है।
यदि आपके घर में भी खाने के साथ लोग चटनी खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको हरी चटनी को अलग-अलग तरीकों से बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ज्यादातर घरों में हरी चटनी को पुदीने और लहसुन के साथ तो बनाया ही जाता है, लेकिन आज हम आपको हरे धनिए की चटनी को बनाने के डिफरेंट तरीके बताने जा रहे हैं। इनको आप एक बार जरूर ट्राई करके देखें। यह चटनी आपकी हर डिश का स्वाद बढ़ा देंगी। आइए फटाफट देख लेते हैं रेसिपी।
प्याज वाली हरे धनिए की चटनी
- इसके लिए आपको हरा धनिया और हरी मिर्च को साफ करके अच्छी तरह धो लें।
- अब आप एक बड़ा प्याज लेकर उसको बड़े भाग में काट लें।
- एक पैन लेकर उसको गैस पर रखें उसमें तेल डालें फिर जीरा डालकर तड़का लें।
- इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भून लें।
- अब इसको ठंडा होने रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो मिक्सी जार में हरा धनिया, हरी मिर्च और भुना हुआ प्याज और नमक डालकर पीस लें।
- आपकी प्याज वाली चटनी बनकर तैयार है।
चना दाल हरा धनिया चटनी
- सबसे पहले आप हरा धनिया और हरी मिर्च को साफ करके धो लें।
- इसके बाद, लहसुन की कुछ कलियां छील लें।
- अब एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें करी पत्ता और चना दाल डालकर भून लें।
- सभी सामग्री को लेकर आप मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
- आपकी चना दाल चटनी बनकर तैयार है।
ब्रेड पर दही वाली चटनी
- इसको बनाने के आप हरा धनिया और हरी मिर्च को पानी से साफ कर लें।
- इसके बाद मिक्सर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालकर पीस लें।
- जब ये सभी चीजें पिस जाएं तो आप ऊपर से इसमें दही और ब्रेड डालकर फिर एक बार चला दें।
- आपकी होटल वाली दही चटनी बनकर तैयार है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों