Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

Holi Special: घर में मैदा नहीं है? तो गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता गुजिया, बस भूलकर भी न करें ये एक गलती

होली पर मैदा की जगह गेहूं के आटे से खस्ता गुजिया बनाने की विधि बताई गई है। इसमें मोयन के लिए घी का सही इस्तेमाल और आटे को सख्त गूंथने की सलाह दी गई है। 
Updated:- 2026-02-27, 14:45 IST
gujiya tips

होली का त्योहार गुजिया की खुशबू के बिना अधूरा है। जब घर में मेहमान आते हैं तो हम सबसे पहले उनके सामने दही भल्ले, गुजिया व तरह-तरह के पकवान परोसते हैं, लेकिन मैदा की गुजिया न केवल सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि इस मिठाई को अनहेल्दी भी बनाती है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि बिना मैदा गुजिया बन ही नहीं सकती, पर ऐसा नहीं है। यदि आप गुजिया बनाना चाहती हैं तो मैदा की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में पता होना चाहिए कि आप गेहूं के आटे से कैसे गुजिया बनाएं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गेहूं के आटे से कैसे खस्ता गुजिया बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानते हैं उनके बारे में...

कैसे बनाएं आटे की परफेक्ट गुजिया?

आटे की गुजिया को खस्ता बनाने का सबसे बड़ा राज मोयन में छिपा है। दो कप गेहूं के आटे में कम से कम 4-5 बड़े चम्मच शुद्ध देसी घी का मोयन डालें। घी को आटे में तब तक रगड़ें जब तक कि मुट्ठी बांधने पर आटा अपना आकार न लेने लगे। यही वह स्टेप है जो आपकी गुजिया को कड़ा होने से बचाएगा।

gunjiya recipe

गुजिया का आटा हमेशा सख्त गूंथना चाहिए। इसके लिए गुनगुने पानी या दूध का इस्तेमाल करें और थोड़ा-थोड़ा करके डालें। आटा गूंथने के बाद इसे कम से कम 20-30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर छोड़ दें। इससे आटा सेट हो जाता है और बेलते समय फटता नहीं है।

इसे भी पढ़ें - Holi Menu Ideas: इस होली ट्राई करें ओट्स और आलू से बनी दही बल्ले की ये 2 लाजवाब रेसिपीज, मेहमान हो जाएंगे खुश

 अंदर भरने के लिए आप मावा, सूजी, ड्राई फ्रूट्स और पिसी हुई चीनी का पेस्ट तैयार करें। आटे की गुजिया में इलायची पाउडर और थोड़े से भुने हुए खसखस का स्वाद बहुत ही शानदार लगता है।

gunjiya recipe  in hindi

भूलकर भी न करें ये एक गलती

आटे की गुजिया बनाते समय सबसे बड़ी गलती तेज आंच पर तलना है। मैदा जल्दी पक जाता है, लेकिन गेहूं के आटे को अंदर तक खस्ता होने में थोड़ा समय लगता है। अगर आप गरम तेल में तेज आंच पर गुजिया डालेंगे, तो ऊपर से तो वह तुरंत लाल हो जाएगी, लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएगी और ठंडी होने के बाद एकदम नरम पड़ जाएगी। हमेशा गुजिया को 'धीमी से मध्यम' आंच पर ही तलें। इसे धीरे-धीरे सुनहरा होने दें, ताकि इसकी हर परत कुरकुरी बने।

इसे भी पढ़ें - Holi Special Sabji Recipe: होली पर बनाएं कटहली की ये खास रेसिपी, कलेजी जाएंगी भूल; नोट करें तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।