Holi Special Sabji Recipe: होली पर बनाएं कटहली की ये खास रेसिपी, कलेजी जाएंगी भूल; नोट करें तरीका

Kathal Ki Sabji Kaise Banaye: होली के मौके पर लोग रंग खेलने के साथ ही ढेर सारे पकवानों बनाते हैं। इसमें वेज लेकर नॉनवेज डिशेज की भी वैरायटी शामिल होती है। होली पर जो खास और यूनिक चीजे खाना पसंद करते हैं, तो वह अलग-अलग तरह के रेसिपी ऑप्शन्स खोजते हैं। ऐसे में वेज पसंद करने वाले लोगों के लिए कटहली की सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप इस होली इसकी सब्जी बनाती हैं, तो इसे खाकर लोग कलेजी या मटन का स्वाद भूल जाएंगे। यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान और पारंपरिक है। नीचे पढ़ें रेसिपी-
कटहली की सब्जी रेसिपी Recipe Card
कटहली की सब्जी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- आधा किलो-कटहली
- 4 बड़े- प्याज
- 2- टमाटर
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 कप दही
- 1 चम्मच- हल्दी
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- 1 चम्मच- गरम मसाला
- आधा चम्मच- मीट मसाला
- 2 लहसुन की पोटी
Step
- Step 1:
सबसे पहले आधा किलो कटहली लें।
- Step 2:
हाथों और चाकू पर सरसों का तेल लगाकर इसे मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
- Step 3:
अब इन टुकड़ों को धोकर हल्का सा नमक और हल्दी डालकर कुकर में बस एक सीटी आने तक उबाल लें।
- Step 4:
इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और उबले हुए कटहल को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- Step 5:
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालें।
- Step 6:
अब कटा हुआ प्याज डालें और उसे तब तक भूनें जब तक वह गहरा भूरा न हो जाए।
- Step 7:
अब इसमें 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
- Step 8:
पेस्ट पकने के बाद एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा मीट मसाला पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर डालें।
- Step 9:
मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न दिखने लगे।
- Step 10:
अब इसमें 2 चम्मच फेंटा हुआ ताजा दही डालें।
- Step 11:
मसाला तैयार होने के बाद इसमें तला हुआ कटहल डालें और 5 मिनट तक मसालों के साथ बिना पानी डाले भूनें।
- Step 12:
अब आधा कप गरम पानी डालें। अब इसे धीमी आंच पर ढंककर 10 मिनट के लिए पकने दें।
- Step 13:
लास्ट में एक चम्मच देसी घी और पिसा हुआ गरम मसाला ऊपर से डालें।
- Step 14:
गैस बंद कर इसमें हरा धनिया छिड़कें।
मसालेदार कटहली की सब्जी की खास रेसिपी

- सबसे पहले आधा किलो कटहली लें। अगर कटहल कम है, तो आप इसमें आलू भी मिला सकती हैं।
- हाथों और चाकू पर सरसों का तेल लगाकर इसे मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
- अब इन टुकड़ों को धोकर हल्का सा नमक और हल्दी डालकर कुकर में बस एक सीटी आने तक उबाल लें।
- इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और उबले हुए कटहल को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालें।
- अब कटा हुआ प्याज डालें और उसे तब तक भूनें जब तक वह गहरा भूरा न हो जाए।
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
- पेस्ट पकने के बाद एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा मीट मसाला पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर डालें।
- मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न दिखने लगे।
- अब इसमें 2 चम्मच फेंटा हुआ ताजा दही डालें।
- मसाला तैयार होने के बाद इसमें तला हुआ कटहल डालें और 5 मिनट तक मसालों के साथ बिना पानी डाले भूनें।
- इसके बाद इसमें लहसुन की 2 पोटी डालें।
- अब आधा कप गरम पानी डालें। अब इसे धीमी आंच पर ढंककर 10 मिनट के लिए पकने दें।
- लास्ट में एक चम्मच देसी घी और पिसा हुआ गरम मसाला ऊपर से डालें।
- गैस बंद कर इसमें हरा धनिया छिड़कें।
- अगर आप इसे लोहे की कड़ाही में बनाते हैं, तो सब्जी का रंग और भी डार्क आएगा, जो देखने में बिल्कुल नॉनवेज डिश जैसी लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
होली पर मेहमानों के आने पर आप इस स्वादिष्ट रेसिपी को बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।