Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

Holi Menu Ideas: इस होली ट्राई करें ओट्स और आलू से बनी दही बल्ले की ये 2 लाजवाब रेसिपीज, मेहमान हो जाएंगे खुश

यह लेख होली के लिए ओट्स और आलू से दही भल्ले बनाने की दो स्वादिष्ट और आसान रेसिपी बताता है। ओट्स दही भल्ले फाइबर से भरपूर हैं और अप्पम पैन में भी बन सकते हैं, जबकि आलू दही भल्ले तुरंत तैयार होने वाले और कुरकुरे होते हैं। 
Updated:- 2026-02-26, 19:12 IST
dahi bhalla

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ टेस्टी-टेस्टी पकवानों का भी होता है। ऐसे में हमारे भारत में होली के दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें से गुजिया, दही भल्ले, मटरी आदि भी शामिल हैं। हम बात कर रहे हैं दही भल्लों की। उड़द की दाल के दही भल्ले न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओट्स और उबले हुए आलू के भी दही भल्ले तैयार कर सकती हैं। यह भी स्वाद में बहुत ही टेस्टी होते हैं। ऐसे में आसान सी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप ओट्स और उबले हुए आलू के दही भल्ले कैसे तैयार करें। पढ़ते हैं आगे...

ओट्स के पौष्टिक दही भल्ले (Oats Dahi Bhalla)

अगर आप फिटनेस को लेकर सजग हैं, तो ओट्स के भल्ले आपके लिए अच्छे ऑप्शंस हैं। ऐसे में ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका टेक्सचर बहुत ही मुलायम होता है। 

1 - 2026-02-26T173357.714

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप ओट्स को हल्का भून लें और उसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में आधा कप गाढ़ा दही, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक मिलाएं। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें ताकि ओट्स नमी सोख लें। अंत में चुटकी भर फ्रूट साल्ट मिलाएं।

नोट - अगर आप तेल से बचना चाहती हैं, तो इन भल्लों को तलने के बजाय अप्पम पैन (Appam Pan) में हल्के तेल के साथ सेकें। तैयार भल्लों को गर्म पानी में भिगोएं और फिर ठंडे फेंटे हुए दही, इमली की चटनी और भुने जीरे के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें - रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टमाटर सूप अब घर पर, महंगी क्रीम नहीं बल्कि घर की मलाई से लाएं वही लाजवाब स्वाद; नोट करें रेसिपी

 उबले आलू के इंस्टेंट भल्ले (Aloo Dahi Bhalla)

आप 4-5 बड़े उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें बाइंडिंग के लिए 2 चम्मच अरारोट या कुट्टू का आटा (व्रत वाला) मिलाएं। इसमें कुटी हुई काली मिर्च, सेंधा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें। अब इसकी छोटी-छोटी टिक्कियां या गोले बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें। 

2 - 2026-02-26T173355.620

अब आप इन आलू के भल्लों को एक प्लेट में रखें, ऊपर से ढेर सारा मीठा दही डालें। ऊपर से हरी चटनी, अनार के दाने और थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें। ये भल्ले बाहर से कुरकुरे और अंदर से एकदम नरम होते हैं।

इसे भी पढ़ें - घर पर एक बार जरूर ट्राई करें बेसन वाली कुरकुरी प्याज की ग्वार फली, नोट कर लें दो अलग-अलग रेसिपीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।