herzindagi
fluffy bhature recipe hindi

Cooking Tips: एकदम फूले और सॉफ्ट बनेंगे भटूरे, बस डालें 10 रुपये की ये चीज

How to Make Perfect Bhatura: यदि आपके भी भटूरे बनाते वक्त एकदम मार्केट जैसे सॉफ्ट और फूले हुए नहीं बनते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी आसान और सस्ती ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपके भटूरे एकदम परफेक्ट बनेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-02-01, 00:03 IST

छोले-भटूरे उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा डिश में से एक है। इस डिश का नाम जुबान पर आते ही हर किसी का मन ललचाने लगता है। अक्सर त्योहार या घर में कोई फंक्शन होता है, तो सबसे पहला नाम छोले-भटूरे का आता है। इसको बच्चे से लेकर बड़े हर कोई पसंद करता है। हालांकि, ऑयली होने की वजह से  बहुत लोग इसको अवॉइड करते हैं।  छोले तो हर कोई आसानी से बना लेता हैं, परंतु भटूरे बनाना एक मुश्किल काम होता है। इनको बनाते समय एक शिकायत रहती है कि वह बाजार की तरह सॉफ्ट और फूले हुए नहीं बनते हैं। इस तरह की परेशानी अधिकतर हर किसी के साथ होती है।

ऐसे बनाएं परफेक्ट भटूरे 

bhture making tips

यदि आपके साथ भी भटूरे बनाते समय इसी तरह की परेशानी होती है, तो आज हम आपको  इस आर्टिकल में कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आप आसानी से घर पर ही मार्केट की तरह सॉफ्ट और पफी भटूरे तैयार कर सकती हैं। आइए, फटाफट से जान लेते हैं परफेक्ट भटूरे बनाने के कुछ टिप्स।

ये भी पढ़ें: कनॉट प्लेस की इन जगहों पर खा सकते हैं डिलिशियस छोले भटूरे

लिक्विड सोडा का करें इस्तेमाल

soda

जब भी आप भटूरे की मैदा को माड़ें तो उस वक्त आप उसमें दही और बेकिंग सोडा की जगह मार्केट में मिलने वाला लिक्विड सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें  तो पानी की जगह इससे भी भटूरे का आटा तैयार कर सकती हैं। इस सोडा को डालने के दो फायदे हैं। एक तो इससे आपके भटूरे एकदम फूले हुए तो बनेंगे। साथ ही, जब आप इनको खाएंगे तो ये  पेट को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और आसानी से पच भी जाएंगे। इनको खाने के बाद आपका पेट भारी नहीं लगेगा।

व्हाइट ब्रेड का करें यूज

bread

कुछ लोगों की भटूरे बनाते हुए शिकायत रहती है कि वे सॉफ्ट नहीं बनते हैं। इसके लिए आप भटूरे की मैदा में खट्टा दही, चीनी और मोईन डालने के बाद उसमें करीब 5-6 व्हाइट ब्रेड के टुकड़े तोड़कर डालें और जब वे गल जाएं तो उसका आटा लगाएं। याद रहे आपको ब्रेड के किनारे निकाल देने हैं। इस ट्रिक से आपके भटूरे एकदम मुलायम बनेंगे। 

तो इन आसान और किफायती ट्रिक्स की मदद से आप एकदम परफेक्ट मार्केट स्टाइल भटूरे घर पर ही बनाकर फैमिली और रिश्तेदारों को एन्जॉय करा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: खाने में स्वाद का तड़का जोड़ने वाले छोले भटूरे की अनोखी कहानी 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।