कांच के गिलास पर जमा हो गई है पानी की सफेद परत, इस 10 रुपये की चीज से मिनटों में करें साफ

अधिकतर घरों में स्टील, एल्युमीनियम और कांच के बर्तन इस्तेमाल होते हैं। इनमें से कुछ बर्तन यूज करते हुए एक समय के बाद खराब भी होने लगते हैं। ऐसे में इनकी सफाई करना भी जरूरी होता है। अन्यथा इनमें खाने और बनाने किसी का भी मन नहीं करता है। कुछ बर्तन हैंडल विद केयर वाले होते हैं। जिसके रख-रखाव में हमें बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कभी-कभी कुछ बर्तनों पर वाश करने के बावजूद भी निशान रह जाते हैं। ऐसे में इनको आप कितना भी साफ कर लें, परंतु यह साफ नहीं होते हैं।
दरअसल, यह सफेद स्पॉट हार्ड वाटर की वजह से होते हैं। जब आप डिश वॉश और पानी से कांच के ग्लास या किसी भी बर्तन को साफ करते हैं, तो उनके तले में बर्तन सूखने के बाद भी एक सफेद कलर की लेयर रह जाती है। जिसको साफ करने के लिए हम काफी प्रयास करते हैं, लेकिन वो जिद्दी परत नहीं हटती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कांच के ग्लास पर जमी सफेद परत को साफ करने की ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने कांच के बर्तनों पर जमा इस सफेद को को मिनटों में साफ करके उनको चमका सकती हैं।
लिक्विड सोडा की मदद से करें साफ

- इसके लिए आपको मार्केट से 10 रुपये वाली लिक्विड सोडा की बोतल को लाना है।
- अब आपको अपने कांच के बर्तन पर जिस जगह सफेद परत हो वहां सोडा डालना है।
- उसके ऊपर लिक्विड डिश वॉश डालें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- कुछ देर बाद आपको लोहे का स्क्रबर लेकर अच्छी तरह रगड़ देना है।
- इसके बाद आप इसे नार्मल पानी से धो लें।
- आपका कांच का ग्लास या कोई भी बर्तन चमक जाएगा।
ये भी पढ़ें: कांच के बर्तनों को चुटकियों में ऐसे करें साफ, नहीं रहेगा टूटने का डर
आलू से करें साफ

- आलू एक तरह के क्लीनर का काम करता है। ऐसे में आपको कच्चा आलू लेकर उसको बीच से काट लेना है।
- अब एक टुकड़ा उठाकर उसके ऊपर नींबू और बेकिंग सोडा डालें।
- फिर इसके सफेद परत वाली जगह पर कुछ देर तक रगड़ें।
- थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें और सूखने दें।
- इसके बाद आप इसे नार्मल पानी से नल के नीचे धो दें।
- आप चाहे तो नार्मल आलू का टुकड़ा लेकर उसको रगड़ दें।
ये भी पढ़ें: गंदे और जंग लगे चम्मच को चमकाने का मिल गया आसान तरीका, नींबू और एल्युमिनियम फॉयल वाला यह ट्रिक आ सकता है काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।