बासी रोटी से तैयार करें क्रिस्पी स्ट्फ्ड पकौड़े, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

शाम की चाय के साथ अगर पकौड़े मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। इसलिए हम आलू-प्याज के पकौड़े खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम रेसिपी ऑफ द डे में न गोभी के, न प्याज के... बल्कि रोटी से पकौड़े बनाने की आसान विधि के बारे में बताएंगे।
जी हां, हम सभी के यहां अक्सर रोटी बच जाती है। हालांकि, रोटी को कई लोग चाय के साथ खाते हैं, तो कुछ लोग रोटी की फ्राई करके। वर्ना कुछ लोग तो ऐसे ही होते हैं, जो रोटी फेंक ही देते हैं। मगर आप ऐसा न करें क्योंकि आप रोटी से बहुत ही स्वादिष्ट पकौड़े बना सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
बासी रोटी स्ट्फ्ड पकौड़ा Recipe Card
आप आलू की जगह पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ingredients
- रोटी 4
- आलू 2
- नमक स्वादानुसार
- हरी धनिया कटा हुआ
- बेसन 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर 1 चम्मच
- अजवाइन आधा चम्मच
- तेल तलने के लिए
Step
- Step 1:
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले रोटी को टुकड़ों में काट लें और आलू को उबालकर मैश कर लें।
- Step 2:
एक बाउल में बेसन, हींग, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , नमक और पानी डालकर इसका घोल बना लें।
- Step 3:
आलू में कटी हुई हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर मिला लें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और कटी हुई रोटी के अंदर आलू डालें यानि स्टफिंग करें।
- Step 5:
फिर रोटी को फोल्ड करें और बेसन से बने घोल में डुबोकर तेल में फ्राई होने के लिए रख दें
- Step 6:
जब यह दोनों तरफ से पक जाए तो इसे बाहर निकालकर गरमा-गरम सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका

- पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले रोटी को टुकड़ों में काट लें। दूसरी तरफ आलू की धोकर, छीलकर, उबालने के लिए रख दें। आप कुकर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आलू उबल रहे हैं इतने हम पकोड़े का मिश्रण तैयार कर लेंगे। इसके लिए एक बाउल में बेसन, हींग, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , नमक और पानी डालकर इसका घोल बना लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बची हुई रोटी से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, लोग पूछेंगे कहां से मंगाया
- आलू उबाल गए होंगे इसे एक बाउल में निकालिए और मैश कर लें। ध्यान रहे घोल न ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए वर्ना पकौड़े स्वादिष्ट नहीं बनेंगे।
- वहीं आलू में कटी हुई हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और कटी हुई रोटी के अंदर आलू डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 15 मिनट में बची हुई रोटी से ऐसे झटपट बनाएं नूडल्स, सभी को पसंद आएगी ये चटपटी रेसिपी
- फिर रोटी को फोल्ड करें और बेसन से बने घोल में डुबोकर तेल में फ्राई होने के लिए रख दें। जब यह एक तरफ से फ्राई हो जाए तो दूसरी तरफ पलट कर फ्राई कर लें।
- जब यह दोनों तरफ से पक जाए तो इसे बाहर निकालकर गरमा-गरम सॉस या चटनी के साथ सर्व करें। यकीनन आपको बहुत ही पसंद आएंगे। (बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।