herzindagi
healthy alternatives of white pasta in hindi

व्हाइट पास्ता की जगह इन हेल्दी ऑप्शन्स को करें ट्राई

अगर आप अपने व्हाइट पास्ता को स्विच करना चाहती हैं तो इन हेल्दी ऑप्शन्स को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-12-29, 13:45 IST

पास्ता खाना हम सभी को पसंद होता है। इसकी गिनती एक कंफर्ट फूड में होती है, इसलिए जब कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो ऐसे में हम अक्सर पास्ता खाने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन वास्तव में सफेद पास्ता खाना इतना भी अच्छा ऑप्शन नहीं है। दरअसल, इसमें रिफाइंड कार्बाेहाइड्रेट होता है और इसलिए वह अधिक पोषक तत्व प्रदान नहीं करता है।

हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने टेस्ट बड के साथ पूरी तरह से समझौता कर लें। अगर आप चाहें तो हेल्दी तरीके से भी अपने टेस्ट बड को ट्रीट दे सकती हैं। जी हां, आप व्हाइट पास्ता के कुछ हेल्दी अल्टरनेटिव्स को सलेक्ट कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको व्हाइट पास्ता के कुछ हेल्दी अल्टरनेटिव्स के बारे में बता रहे हैं-

होल व्हीट पास्ता

whole wheat pasta

अगर आप व्हाइट पास्ता के एक हेल्दी वर्जन को चुनना चाहती हैं तो ऐसे में आप होल व्हीट पास्ता को सलेक्ट कर सकती हैं। होल व्हीट पास्ता को एक बेहतर रिपलेसमेंट इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसमें ना केवल फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है। साथ ही, इसमें कई न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन आसानी से कर सकती हैं।

ब्राउन राइस पास्ता

यदि आप ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं या फिर ग्लूटर इनटॉलरेंट हैं तो ऐसे में आप व्हाइट पास्ता की जगह ब्राउन राइस पास्ता का सेवन भी कर सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें केवल चावल होता है और गेंहू शामिल नहीं होता है। ब्राउन राइस पास्ता में फाइबर काफी हाई होता है और इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है।

स्पेगेटी स्क्वैश

अगर आप व्हाइट पास्ता नहीं खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप स्पेगेटी स्क्वैश को खाने का विचार भी कर सकती हैं। यह व्हाइट पास्ता का एक बेहतरीन वेजिटेबल बेस्ड अल्टरनेटिव है। स्पेगेटी स्क्वैश विटामिन ए और विटामिन सी में उच्च है, और यह फाइबर में उच्च और कैलोरी में कम है।

इसे जरूर पढ़ें- पास्ता के लिए घर पर ऐसे बनाएं व्हाइट क्रीम

बीन नूडल्स

bean noodles pasta

इन दिनों मार्केट में बीन नूडल्स भी मिलने लगे हैं। यह यकीनन व्हाइट पास्ता का एक हेल्दी अल्टरनेटिव है। (घर पर झटपट बनाएं दाल पास्ता, टेस्ट और हेल्थ दोनों में है बेस्ट)इस तरह के पास्ता को कई अलग-अलग तरीकों के बीन्स से बनाया जाता है, जिनमें सोया बीन्स, मूंग और ब्लैक बीन्स शामिल हैं। अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन इनटेक को बढ़ाना चाहती हैं तो ऐसे में बीन नूडल्स का सेवन किया जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

क्विनोआ पास्ता

क्विनोआ को एक सुपरफूड माना जाता है। यह फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है और इसमें मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। ऐसे में आप व्हाइट पास्ता की जगह क्विनोआ पास्ता को भी चुन सकती हैं। यह ग्लूटन फ्री पास्ता है और इसलिए अगर आप ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं तो ऐसे में आप क्विनोआ पास्ता का सेवन कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं इंस्टेंट मग पास्ता, जानें रेसिपी

खाएं चिकपी पास्ता

chickpea pasta

यह पास्ता चने की फलियों से बना है। यह व्हाइट पास्ता का एक बेहतरीन अल्टरनेटिव है। यहां तक कि इसे होल व्हीट पास्ता से भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। चिकपी पास्ता आपको लंबे समय तक फुलर रखता है। यह प्रोटीन और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है।

तो अब आप भी व्हाइट पास्ता की जगह इन हेल्दी ऑप्शन्स को चुन सकती हैं और अपनी हेल्थ व टेस्ट दोनों का ख्याल रख सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।