ब्रेड से लेकर रोटी की मदद से इस तरह बनाएं पिज्जा

पिज्ज़ा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। वह अक्सर पिज्ज़ा खाने की जिद करते है। कभी वह मम्मी से घर पर पिज्जा बनाने के लिए कहते हैं तो कभी बाजार से लाने के लिए कहते हैं। हालांकि, पिज्जा बेस को मैदे की मदद से बनाया जाता है और इसलिए बार-बार बच्चों को पिज्जा देना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। लेकिन बच्चों का मन भी तो नहीं दुखाया जा सकता।
ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसा बनाएं कि बच्चों का मन भी रह जाए और आपको उनकी सेहत को लेकर किसी तरह की चिंता ना हो। ऐसे में आप पिज्जा बसे की जगह रोटी पिज्जा या फिर ब्रेड पिज्जा बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको रोटी पिज्जा व ब्रेड पिज्जा बनाने की आसान रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप बच्चों को बेहद आसानी से खुश कर पाएंगी-
रोटी पिज्जा

अगर आपका बच्चा रोटी खाने में आनाकानी करता है तो आप उसके लिए रोटी पिज्जा बनाकर सर्व कर सकती हैं। यह डिश उसे बेहद पसंद आने वाली है।
रोटी पिज्जा की सामग्री-
- 7-8 रोटी
- 200 ग्राम मोजरेला चीज कद्दूकस किया हुआ
- 7-8 बड़े चम्मच पिज़्ज़ा सॉस या टोमैटो सॉस
- 3 मीडियम साइज मध्यम आकार के प्याज कटे हुए
- 1 बड़ी शिमला मिर्च कटी हुई
- 2 टमाटर बीज निकाल कर कटे हुए
- आधा कप उबला हुआ कॉर्न
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
- एक चौथाई छोटा चम्मच आर्गेनो
- एक चौथाई छोटा चम्मच पार्सले
इसे ज़रूर पढ़ें-जब घर पर ही आसानी से चिकन पिज्जा बना सकती हैं तो फिर बहार क्यों जाना!
रोटी पिज्जा की विधि-
- ओवन को 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
- अब सभी सब्जियों को बारीक काटकर तैयार कर लें।
- अब, उनमें नमक, काली मिर्च, आर्गेनो, पार्सले और चाट मसाला डालें।
- रोटियों को रेगुलर तरीके से बना लें, लेकिन इस पर घी न लगाएं।
- अब चीज़ को रोटी पर स्प्रेड लगाएं। (बच्चों के लिए बनाएं स्वादिष्ट मैगी-पिज्ज़ा)
- अब, इन पर आप घर पर पिज्जा सॉस लगाएं। अगर आप चाहें तो इसमें टोमैटो सॉस भी लगा सकती हैं।
- अब इस पर सब्जियां डालें। आप, सब्जियों को आप अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं।
- अब, आप ऊपर से मोजरेला चीज़ की एक परत फैलाएं। 7-8 मिनट तक बेक करें।
- आपका रोटी पिज्जा बनकर तैयार है। आप इसे गरमागरम सर्व करें।
ब्रेड पिज्जा

ब्रेड पिज्जा एक झटपट, आसान और स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है। जिसे आप बेहद आसानी से बना सकती है।
ब्रेड पिज्जा की सामग्री-
- 6 बड़े ब्रेड स्लाइस या सैंडविच ब्रेड स्लाइस
- ऑलिव ऑयल या मक्खन आवश्यकतानुसार
- पिज़्ज़ा सॉस - आवश्यकता अनुसार
- 1 मीडियम प्याज
- 1 मीडियम शिमला मिर्च
- 1 मीडियम टमाटर
- 5 से 6 ऑलिव्स
- आवश्यकतानुसार आर्गेनो
- सूखी तुलसी आवश्यकता अनुसार
- काली मिर्च पाउडर, आवश्यकतानुसार - वैकल्पिक
- 1 से 1.25 कप कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला चीज़ या पिज़्ज़ा चीज़
- रेड चिली फलैक्स
ब्रेड पिज्जा की विधि-
- एक हैवी पैन या तवा गरम करें।
- इसके ऊपर करीब आधा से 1 चम्मच जैतून का तेल फैलाएं। आप जैतून के तेल की जगह मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस दौरान, आंच को सबसे कम रखें।
- इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस रखें। आप तवे के आकार के हिसाब से एक बार में 1 से 2 ब्रेड स्लाइस रख सकते हैं।
- ब्रेड को बेस से हल्का सा टोस्ट करें और फिर पलट दें।
- अब, हल्के से सेंकने वाले हिस्से पर जल्दी से थोडा पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं।
- आप प्याज व सभी सब्जियां डालें। टॉपिंग डालते समय आंच को सबसे कम रखें।
- आर्गेनो और तुलसी जैसी सूखी जड़ी-बूटियां स्प्रिकंल करें। साथ ही कुटी हुई काली मिर्च या काली मिर्च पाउडर भी डाल दें।
- टॉपिंग डालते समय आप चाहें तो गैस बंद भी कर सकते हैं।
- अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज़ या पिज़्ज़ा चीज़ डालें।
- आंच को सबसे कम रखें। ब्रेड पिज्जा पर ढक्कन लगा दें।
- चीज़ के पिघलने और ब्रेड के टोस्ट होने तक पकाएं।
- चमचे से निकाल कर सर्विंग प्लेट पर रखें। आप चाहें तो कुछ रेड चिली फलैक्स स्प्रिंकल कर सकती हैं।
- ब्रेड पिज़्ज़ा को गरमा गरम सादा या टमॅटो कैचप या पिज़्ज़ा सॉस के साथ परोसें।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्रंची डबल लेयर्ड पिज्जा की आसान रेसिपी जानिए
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- kfoods, indianhealthyrecipes, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।