Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

क्या है Hocus Pocus Buns? जानें इसे बनाने की आसान विधि

हॉकस पॉकस बन्स नाम सुनकर तो अजीब लग रहा होगा। इस अजीब नाम वाले बन का स्वाद बेहद लजीज है, जिसके बारे में बहुत लोगों को पता नहीं है, तो चलिए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-29, 18:32 IST
 Hocus Pocus Buns kaise banaye

आज तक आप सभी ने कई तरह और स्वाद के बन्स खाए होंगे। खाने में बेहद स्वादिष्ट और लजीज बन को बच्चे से लेकर बड़े हर कोई खाना पसंद करते हैं। बेकरी में आपको कई फ्लेवर के बन्स खाने को मिलेंगे। ऐसे में एक अजीब नाम वाले बन के बारे में आज हम आपको बताएंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं हॉकस पॉकस बन्स की, जिसका नाम बहुत अजीब है। तो चलिए इस अजीब नाम वाले हॉकस पॉकस बन्स के बारे में जानते हैं।

क्या है हॉकस पॉकस बन्स

Hocus Pocus Buns

हॉकस पॉकस बन्स मूलतः दालचीनी रोल्स का एक रूप है। यह बन्स की तरह फूला हुआ आटा, दालचीनी, शुगर और मक्खन के मिश्रण से तैयार किया जाता है। पहले सभी सामग्री की मदद से बन्स के लिए बैटर बनाया जाता है फिर आटा को गूंथकर बन्स बनाया जाता है। इस बन्स को सभी से अलग बनाती है इसमें होने वाले अजीब बदलाव या परिवर्तन। बता दें कि हॉकस पॉकस बन्स जब बेक होता है तब बेक होने के बाद बन्स का अंदर का भाग खोखला और खाली हो जाता है। अंदर का भाग जिस तरह से खाली या खोखला होकर गायब होता है, यही इस बन की खासियत है और इसी कारण इस बन का नाम हॉकस पॉकस बन्स रखा गया है।

हॉकस पॉकल बन्स बनाने के लिए सामग्री

  • रेफ्रिजरेटेड क्रिसेंट रोल के 8 टुकड़े
  • 1/2 कप मिनी मार्शमैलो
  • 2 बड़े चम्मच अनसाल्टेड मक्खन 
  • 1/4 कप दानेदार चीनी
  • 1 चम्मच पिसी दालचीनी
  • पाउडर चीनी

इसे भी पढ़ें: छोड़िए मलाई मथने की घंटों की झंझट, अब 10 मिनट में इस तरह से निकाल सकेंगे घी 

कैसे बनाएं हॉकस पॉकस बन्स

Hocus Pocus Buns recipe

  • बन्स बनाने से पहले ओवन (ओवन की सफाई) को पहले 190 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट कर लें।
  • अब क्रिसेंट रोल के आटे को बेलें और ट्रायंगल आकार में करें।
  • सभी क्रिसेंट रोल के सिरे में मुट्ठी भर मिनी मार्शमैलो रखें।
  • क्रिसेंट रोल में मार्शमैलो रखने के बाद उसे सावधानी से रोल करते हुए सील करें ताकि बेक होने पर मार्शमैलो पिघल कर बाहर न आ जाए। 
  • अब सभी क्रिसेंट रोल के ऊपर पिघला हुआ मक्खन लगाएं।
  • अब एक बाउल में चीनी, चीनी पाउडर और दालचीनी को मिक्स करें।
  • मक्खन लगे हुए क्रिसेंट रोल में चीनी पाउडर का मिश्रण लगाएं।
  • अब क्रिसेंट रोल बेकिंग के लिए तैयार है इसे बेकिंग शीट पर रखें और प्री हीट किए हुए ओवन में बेक करने के लिए रखें।
  • 10-15 मिनट के लिए इसे बेक होने के लिए रखें और बेक कर बाहर निकाल लें।
  • अब ऊपर में चीनी पाउडर छिड़कें और खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: बर्तन मांजने के स्क्रबर से लेकर कटोरी तक, नारियल के इन अमेजिंग यूज के बारे में आप भी जानें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।