Holi Special! कुछ टेस्टी बनाना है तो इस बार काजू रोल्स करें ट्राई

'अरे! होली बहुत करीब है, मीठा में कुछ अच्छा बनाने के बारे में सोचा है? अभी तक तो नहीं! अरे, जल्दी करो...ऐसा न हो कि होली में जब घर पर कोई मेहमान आए तो उसे मिठाई न खिला पाएं...।
आप भी होली में कुछ अच्छा बनाने के लिए मिठाई की रेसिपी तलाश रही है? अगर हां, तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख में हम आपको लजीज काजू रोल्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। काजू रोल्स को एक बार चखने के बाद आप भी बार-बार बनाने चाहेंगी। होली के रंग को चार गुणा अधिक रंगीन करने के लिए इस मिठाई की रेसिपी को आप आसानी से और बहुत कम समय में बना सकती हैं। आइए जानते हैं।
काजू रोल्स Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं काजू रोल्स
Ingredients
- काजू-250 ग्राम
- चीनी-1 कप
- दूध-1 कप
- चांदी के पत्ते-गार्निश के लिए
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
- पिस्ता-1 चम्मच
Step
- Step 1:
काजू रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले काजू और दूध को मिक्सर में डालकर बारीक़ पीस लीजिए।
- Step 2:
अब एक पैन में काजू मिश्रण, इलायची पाउडर और चीनी को डालकर धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं।
- Step 3:
इस मिश्रण को आप तब तक पकाएं जब तक आटे जैसा न बन जाए।
- Step 4:
इसके बाद एक प्लेट को घी से ग्रेस कर लें और मिश्रण को डालकर अच्छे से फैला दें।
- Step 5:
अब इसे रोल्स की तरह बना लें और अपने अनुसार आकार में काट लें। इसके बाद उपर से चांदी के पत्ते लगा लें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- काजू रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकठ्ठा कर लीजिए। इसके बाद काजू और दूध को मिक्सर में डालकर बारीक़ पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकालकर रख लीजिए।
- इधर एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें। पैन गर्म होने पर उसमें काजू मिश्रण, इलायची पाउडर और चीनी को डालकर धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं। (काजू जलेबी) इस मिश्रण को आप तब तक पकाएं जब तक आटे जैसा न बन जाए। आप चाहे तो इसमें पिस्ता भी डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Holi Special : होली का रंग ऐसे जमाएं, सबको 'पान' वाली ठंडाई पिलाएं
- इसके बाद एक प्लेट को घी से ग्रेस कर लें और मिश्रण को डालकर अच्छे से फैला दें। मिश्रण फ़ैलाने के बाद इसे रोल्स की तरह बना लें और अपने अनुसार आकार में काट लें।
- रोल्स के अनुसार काटने के बाद किसी बर्तन में रख दें और उपर से चांदी के पत्ते से गार्निश कर लें। तैयार है होली के शुभ मौके पर लजीज काजू रोल्स सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।