भाई दूज पर घर पर बनाएं काजू जलेबी, जानें इसकी रेसिपी

भाई दूज पर अपने भाई को अपने हाथों की बनी मीठा खिलाना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें सबसे टेस्टी मिठाई काजू जलेबी। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती है और अपने भाई को सरप्राइज दें सकती हैं। इस बार त्यौहार के मौके पर घर आए अपने भाई को ना सिर्फ ड्राई फ्रूट्स सर्व करें बल्कि साथ में ड्राई फ्रूट्स की बनी जलेबी भी सर्व करें। ड्राइ फ्रूटस में काजू लगभग सभी लोगों को पसंद होता हैं। तो इस भाई दूज घर आए अपने भाई और बाकी के मेहमानों को अपने हाथ से काजू जलेबी बनाकर जरुर खिलाएं। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
काजू जलेबी Recipe Card
काजू जलेबी को काजू पाउडर और दूध से बनाया जाता है, ये झटपट तैयार होने वाली मिठाई है।
Ingredients
- काजू- 400 ग्राम
- दूध- 35 मिलीलीटर
- चीनी- 300 ग्राम
- केसर- 1/4 टेबल स्पून
- देसी घी- अंदाजानुसार
- दालचीनी पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- पिस्ता- गार्निशिंग के लिए
- चांदी वर्क- सजाने के लिए
- पानी- अंदाजानुसार
Step
- Step 1:
काजू जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में काजू को डालें और पीसकर उसका फाइन पाउडर बना लें। अब एक बर्तन में छननी रखकर काजू के इस पाउडर को अच्छी तरह छान लें, जब तक इसका एक सॉफ्ट पाउडर ना निकल आए।
- Step 2:
अब एक कटोरी में दूध लें और उसमें केसर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- Step 3:
अब गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन चढ़ाए और उसमें पानी डालें, फिर इसमें चीनी डालें और इसे तब तक उसे पकाएं जब तक चीनी अच्छे से घुल ना जाए।
- Step 4:
इसके बाद इसमें पीसा हुआ काजू का पाउडर डालें और इसे कम से कम दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसमें देसी घी और इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 5:
अब मिक्सचर को तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। गाढ़ा होने के बाद इसे पांच मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। पांच मिनट के बाद इस मिक्सचर को साफ चॉपिंग बोर्ड पर डालें और इसे अच्छे से स्प्रेड करें।
- Step 6:
इसे स्प्रेड करने के बाद इस मिक्सचर को लंबे-लंबे आकार में काट लें। काटने के बाद इस मिक्सचर को रोल करते हुए एक चकली तैयार कर लें। आपकी शानदान काजू जलेबी बनकर तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।