आपके न्यू सेलिब्रेशन को खास बना देगी कढ़ी कचौड़ी, 20 मिनट में बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Kadhi Kachori Recipe: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कचौड़ी के लिए लोगों की दीवानगी बढ़ जाती है। आपने आजतक बहुत सी कढ़ी कचौड़ी के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपने कभी कढ़ी कचौड़ी खाई है? कढ़ी कचौड़ी खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान होती है। इस आर्टिकल में जानें कढ़ी कचौड़ी को 20 मिनट में आप कैसे बना सकते हैं।
कढ़ी कचौड़ी की विधि -
- कढ़ी कचौड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कढ़ी तैयार करनी है। कढ़ी बनाने के लिए तेल रखें और प्याज आदि काट लें। अब लस्सी में बेसन मिलाएं। राई, हीरा और हींग को तेल में डालें और प्याज का तड़का लग दें।
- इसके बाद आपको सारे मसाले भी तड़के में डाल दें। इसके बाद लस्सी को भी मसाले में डाल दें। अब आपको इसे कुक करना है। 10 मिनट के कुक करने के बाद आपकी कढ़ी तैयार हो जाएगी।
- कचौड़ी बनाने के लिए आपको बाउल में आटा, 2 चम्मच तेल, सुखी मेथी, नमक, अजवाइन आदी डालनी है। आप चाहे तो आटा गूंथते वक्त पानी में थोड़ा सा दूध भी मिला सकते हैं।
- इसके बाद आपको उबले हुए पानी में रखे दाल को आटे में मिलाएं और बेल कर तले। 20 रुपये के अंदर आपकी कढ़ी कचौड़ी तैयार हो जाएगी।
कढ़ी कचौड़ी रेसिपी Recipe Card
कढ़ी कचौड़ी रेसिपी
Ingredients
- कचौरी का आटा
- तेल
- राई
- हींग
- जीरा
- अदरक
- लहसुन
- बेसन
- अमचूर
- लाल मिर्च
- हल्दी
- सौंफ
- धनिया
- हरी मिर्च
- काली मिर्च
- दाल
- नमक हरा धनिया
Step
- Step 1:
कढ़ी कचौड़ी बनाने के लिए तेल में सारे मसाले डालकर कढ़ी प्याज का तड़का लगा लें। अब लस्सी में बेसन डालकर लस्सी को पकाएं और पकने के बाद ढक कर रखे दें।
- Step 2:
अब चाहें तो प्याज और आलू को बारीक काटकर पकौड़े भी बना सकते हैं। आमतौर पर कढ़ी कचौड़ी में पकौड़ों की जरूरत नहीं होती है।
- Step 3:
इसके बाद आटा लें और उसमें नमक, मिर्च, सूखी मैथी और 2 चम्मच तेल डाल दें। इसके बाद आटे को कम से से कम पानी से गूंथ लें।
- Step 4:
अब आटे में दाल भरें और गर्म-गर्म तेल में तलकर कढ़ी के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ेंः केले से लेकर प्याज तक की मदद से बनाएं यह डिलिशियस कचौड़ी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Facebook
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।