Easy Recipe: इटालियन ग्नोची सूप बनाने की आसान रेसिपी नहीं जानते होंगे आप

सर्दियों का सीजन आ गया है और साथ ही सूप का भी। हम सर्दियों में गर्माहट के लिए अलग-अलग सब्जियों का सूप बनाकर पीते हैं। यह स्वाद में तो अच्छे होते ही हैं साथ ही इनमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में हमें घर पर सूप बनाकर पीना चाहिए। मगर बार-बार वही सब्जियों का सूप पीकर हम बोर हो जाते हैं, ऐसे में जरूरी है कि सूप में कुछ नया ट्राई किया जाए।
वैसे तो सूप की बहुत सारी वैरायटीज मौजूद है, जिसे हम अपनी पसंद के हिसाब से ट्राई कर सकते हैं। मगर आपको इटालियन ग्नोची सूप ट्राई करना चाहिए, इसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
इटालियन ग्नोची सूप Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें इटालियन ग्नोची सूप।
Ingredients
- ग्नोची- 1 कप
- चीज- आधा कप
- चीज पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- मक्खन- 1 चम्मच
- दूध- 1 कप
- क्रीम- 1 आधा कप
- मैदा- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
एक बाउल में ग्नोची और दूध को डालकर डालें।
- Step 2:
फिर आवन में 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि ये अच्छी तरह से पक जाए।
- Step 3:
अब मैदा डालकर हल्का-सा भून लें और फिर इसे ठंडा होने दें।
- Step 4:
अब इसमें व्हाइट सॉस डालकर हल्की आंच पर पकाएं।
- Step 5:
फिर माइक्रोवेव किया हुआ ग्नोची वाला दूध डाल दें और सूप जितना पतला कर लें।
- Step 6:
अब ऊपर से चीज और इटालियन मसाला डालें और गरमा-गरम सर्व करें।
विधि

- सबसे पहले सभी सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। (सूप बनाने के हैक्स) फिर बाउल में ग्नोची और दूध को डालकर डालें।
- फिर आवन में 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि ये अच्छी तरह से पक जाए। फिर गैस पर एक नॉन स्टिक पैन को गर्म करने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- Mysore Pak: जल्दी-जल्दी में बनाई गई मिठाई ऐसे बनी रॉयल डेलिकेसी
- अब मैदा डालकर हल्का-सा भून लें और फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें दूध मिलाएं और स्पैचुला से जल्दी-जल्दी चलाएं, ताकि मिश्रण स्मूथ बने।
- अब इसमें व्हाइट सॉस डालकर हल्की आंच पर पकाएं। जब पकने लगे, तो काली मिर्च पाउडर, नमक और चीज डालकर खुशबू आने तक पकने दें।
इसे जरूर पढ़ें- दिवाली का सबसे पसंदीदा स्नैक आज से नहीं प्राचीन समय से किया जा रहा है पसंद, जानें इसके इतिहास के बारे में
- फिर माइक्रोवेव किया हुआ ग्नोची वाला दूध डाल दें और सूप जितना पतला कर लें। अब ऊपर से चीज और इटालियन मसाला डालें और गरमा-गरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।